{"_id":"5e927ae18ebc3e774139633c","slug":"bihar-coronavirus-live-updates-number-of-cases-of-corona-virus-infection-increased-to-64-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बिहार में चार नए मरीज मिले, मामलों की संख्या बढ़कर 64 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बिहार में चार नए मरीज मिले, मामलों की संख्या बढ़कर 64 हुई
Sun, 12 Apr 2020 08:07 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नवादा और बेगूसराय जिलों में शनिवार को कोरोना संक्रमण का दो-दो नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है। इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले प्रकाश में आए जिनमें दो नवादा में और दो बेगूसराय जिले से जुड़े हैं। ये लोग पूर्व में इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रकाश में आए कोरोना संक्रमित लोगों की यात्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर और बेगुसराय में सात-सात, पटना एवं गया में पांच-पांच, गोपालगंज और नवादा में तीन-तीन, नालंदा में दो और सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए थे। इनमें से 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार में अब तक 6,250 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।