फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar corona update: Many new positive cases were found in the last 24 hours, infection in districts of Bihar

Covid Cases In Bihar : बिहार में बढ़ रहा है कोरोना, पिछले 24 घंटे में 46 लोग कोविड पॉजिटिव, सावधान रहें...

Sun, 09 Apr 2023 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Apr 2023 12:43 PM IST
सार

Corona News: बिहार में कोविड 19 के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार में 46 नए केस मिले जबकि, 7 अप्रैल को 20 नए मरीज मिले थे। मरीजों के गले में खरास, सर्दी, बुखार लक्षण मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar corona update: Many new positive cases were found in the last 24 hours, infection in districts of Bihar
दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में कोविड 19 के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार में 46 नए केस मिले जबकि, 7 अप्रैल को 20 नए मरीज मिले थे। मरीजों के गले में खरास, सर्दी, बुखार लक्षण मिल रहे हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो बिहार में फिलहाल कोरोना के 109 एक्टिव केस हैं। इधर, राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे में 28 नए केस सामने आए हैं। इनमें मनेर, भट्टाचार्या रोड, नेहरु पथ (बेली रोड), पटेल नगर, खाजपुर, अशोक राथपथ, राजीवनगर, नाला रो़ड, गर्दनीबाग, कंकड़बाग के पोस्टल पार्क समेत कई इलाकों के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन इलाके के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


वैक्सीन लेने वाले भी मिल रहे पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 28 मार्च से 6 अप्रैल तक पटना में 34655 लोगों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट अभी 0.21 प्रतिशत है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि जो लोग वैक्सीन ले चुके हैं, उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का हर कीमत पर पालन करना चाहिए। ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें टीका के दोनों डोज लेने वाले भी कोविड पॉजिटिव हो गए। इसलिए "दो गज दूरी और मास्क है जरूरी" वाले नियम का पालन करें। 
विज्ञापन


सीतामढ़ी से कोरोना अपडेट्स
सीतामढ़ी में शनिवार को सदर अस्पताल में डुमरा प्रखंड की एक छात्रा की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। वही, जिले के सुप्पी पीएचसी में एक एक इंदौर से पढ़ाई कर लौट छात्र और उसकी मां एंटीजेन टेस्ट में पॉजेटिव निकली है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ.एससी लाल ने की है। फिलहाल मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने केा कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगेर से कोरोना अपडेट्स
मुंगेर में पिछले 24 घंटे में 3 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। RTPCR के दौरान इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अब मुंगेर में एक्टिव मरीजों को संख्या बढ़कर 5 हो गई है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। 


रोहतास से कोरोना अपडेट्स
रोहतास में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों ने जीएनएम की दो छात्रा समेत सासाराम के भारतीगंज मोहल्ला निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इधर, एक साथ 3 नए केस सामने आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है तथा कोविड-19 जांच में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed