{"_id":"61cc7fa30690ee529b786efb","slug":"bihar-controversy-is-not-stopping-due-to-remarks-on-brahmins-mla-munna-tiwari-said-manjhi-lost-mental-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: ब्राह्मणों पर टिप्पणी से नहीं थम रहा विवाद, विधायक मुन्ना तिवारी बोले- मांझी ने खोया मानसिक संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: ब्राह्मणों पर टिप्पणी से नहीं थम रहा विवाद, विधायक मुन्ना तिवारी बोले- मांझी ने खोया मानसिक संतुलन
Wed, 29 Dec 2021 09:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:02 PM IST
सार
तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार बढ़िया काम कर रही है वहीं, बिहार की नीतीश सरकार अच्छी नहीं चल रही है। वोटों के गिनती में हेरफेर कर तीसरे नंबर की पार्टी अब नंबर वन बनकर सरकार चला रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की ब्राह्मणों को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर विवाद थम नहीं रहा है। अब बक्सर के कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा है कि मांझी ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्हें मनोरोग अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए।
विज्ञापन
तिवारी ने जमशेदपुर में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि झारखंड सरकार बढ़िया काम कर रही है वहीं, बिहार की नीतीश सरकार अच्छी नहीं चल रही है। वोटों के गिनती में हेरफेर कर तीसरे नंबर की पार्टी अब नंबर वन बनकर सरकार चला रही है। नीतीश सरकार को जनता दरकिनार करने लगी है। नीतीश सरकार के हर कार्यक्रम में जनता का विरोध देखने को मिलता है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ब्राम्हणों को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें किसी मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करवा देना चाहिए।
विज्ञापन
मांझी ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मांझी ने पिछले दिनों ब्राम्हणों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बिहार के पूर्व सीएम ने कहा था, 'माफ कीजिएगा, लेकिन आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म के प्रति लगाव होता जा रहा है। पहले हम लोग सत्यनारायण भगवान की पूजा का नाम नहीं जानते थे, आज हर जगह हम लोगों के टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा होता है। पंडित आते हैं, पूजा कराते हैं, लेकिन हमारे घर खाना नहीं खाते, कहते हैं पैसे ही दे दीजिए।' इसी दौरान मांझी पंडितों को अपशब्द कहे थे, उनके इस बयान के बाद से वह निशाने पर हैं।
विज्ञापन
मांझी ने दी नीतीश सरकार गिराने की धमकी, मनाने में जुटे सुशील मोदी
बिहार में भाजपा के कोटे से मंत्री नीरज सिंह बबलू के एक बयान के बाद जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार गिराने की धमकी दे डाली। इसके बाद भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी डैमेज कंट्रोल में जुट गए। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए घटक दलों की ओर से उनके खिलाफ बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।
दरअसल, बिहार में जीतन राम मांझी की ओर से ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया था। इधर, भोज चल रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा नेता व नीतीश सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने उन पर बयानबाजी शुरू कर दी। बबलू ने तो यहां तक कह दिया कि जीतन राम मांझी को अब राजनीति से संन्यास लेकर राम नाम जपना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मांझी पर अब उम्र का दुष्प्रभाव हो रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि उनका बेटा भी नीतीश सरकार में मंत्री है।
हमलावर हुई मांझी की पार्टी 'हम'
नीरज सिंह बबलू के बयान के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हमलावर हो गई। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि नीरज सिंह बबलू को समझना चाहिए कि अगर हम अपना समर्थन वापस ले ले तो नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी और नीरज सिंह बबलू सड़क पर आ जाएंगे।