फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Construction of AIIMS in Darbhanga confirmed, government transferred 150.13 acres land, cm nitish kumar

AIIMS Darbhanga : बिहार का दूसरा एम्स 150.13 एकड़ में बनेगा, बिहार की नीतीश सरकार ने हस्तांतरित की जमीन

Mon, 12 Aug 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

Bihar : बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। खबर यह है कि बिहार में अब दूसरे एम्स का रास्ता बिल्कुल साफ़ हो चुका है। सरकार के कहने के अनुसार कि 2024 के अंत तक एम्स निर्माण का काम शुरू हो जाएगा, अब राज्य सरकार ने 150.13 एकड़ भूमि हस्तांतरित करवा दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Construction of AIIMS in Darbhanga confirmed, government transferred 150.13 acres land, cm nitish kumar
डॉ माधवेन्द्र कार को मिले जमीन के कागजात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा जिला के सोभन बाईपास में एम्स निर्माण का रास्ता अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। इसकी अगली कड़ी में आज राज्य सरकार ने दरभंगा एम्स के डायरेक्टर डॉ माधवानंद कार को 150.13 एकड़ भूमि हस्तांतरित करवा दिया है। अभी हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा एम्स निर्माण के लिए सोभन बाईपास वाली भूमि को उपयुक्त बताते हुए राज्य सरकार से भूमि पानी और बिजली उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद डीएमसीएच निरीक्षण करने आये स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी सोभन बाईपास वाली भूमि का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि 2024 के अंत तक दरभंगा एम्स निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस दिशा बिहार की सरकार की तरफ से तेजी से मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम चल रहा है। आज पटना में आयुष चिकित्सकों के कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की मौजूदगी में दरभंगा एम्स के डायरेक्टर डॉ माधवेन्द्र कार को 150.13 एकड़ भूमि के कागजात सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Bihar: Construction of AIIMS in Darbhanga confirmed, government transferred 150.13 acres land, cm nitish kumar
संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है-"हमें शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए शोभन-एकमी बाईपास के निकट चिह्नित 150.13 एकड़ भूमि मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा आज दरभंगा एम्स के डायरेक्टर को हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार और 37.13 एकड़ भूमि इसी महीने उपलब्ध कराएगी, जिससे दरभंगा एम्स के लिए कुल 187 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध हो जाएगी।

हमारे लिए गर्व की बात 
संजय कुमार झा ने आगे लिखा है कि "इससे पहले राज्य सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का 25 जुलाई 2024 का पत्र मिला था, जिसमें #दरभंगा_एम्स के लिए शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि को मंजूरी दी गई थी। इस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से कदम उठाते हुए एम्स के लिए प्रस्तावित 150.13 एकड़ भूमि आज केंद्र को नि:शुल्क हस्तांतरित कर दी गई। इसके अलावा राज्य सरकार अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी आपूर्ति की व्यवस्था करने के साथ-साथ वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठा रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य बनेगा, जहां दो एम्स होंगे। दरभंगा शहर की सीमा पर एम्स का निर्माण होने से शहर को एक नया विस्तार मिलेगा। इससे नये क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा और वहां रोजगार के नये-नये अवसर पैदा होंगे।"

डीएमसीएच का भी होगा पुनर्विकास
जनता दल यूनाइटेड के संसदीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "इसके साथ ही, राज्य सरकार डीएमसीएच का भी पुनर्विकास करा रही है। वहां 2500 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए ₹2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। दोनों सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण हो जाने पर दरभंगा उत्तर बिहार के लिए ही नहीं, नेपाल तक के मरीजों के लिए इलाज का एक बड़ा केंद्र बन जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed