{"_id":"648d76d9f5badcd18c0504c1","slug":"bihar-congress-spokesperson-left-party-also-angry-with-nitish-kumar-opposition-unity-meeting-rahul-gandhi-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : एक और इस्तीफा; बिहार में विपक्षी दलों की बैठक से पहले कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, नीतीश से भी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : एक और इस्तीफा; बिहार में विपक्षी दलों की बैठक से पहले कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, नीतीश से भी नाराज
Sat, 17 Jun 2023 02:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:33 PM IST
सार
Bihar News : सरकार बनाने के लिए साथ लेते हैं, फिर हाशिये पर डाल देते हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ 25 साल के कांग्रेसी ने बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के छह दिन पहले इस्तीफा देकर हंगामा मचा दिया है।
विज्ञापन
कुंतल कृष्ण की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार कैबिनेट के नाम पर महागठबंधन के अंदर हंगामा मचा हुआ है। जनता दल यूनाईटेड के कोटे से हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के इकलौते मंत्री के इस्तीफा हुआ। फिर जदयू ने आननफानन में अपनी ओर से उसी जाति के अपने एक विधायक को मंत्री बना दिया। कांग्रेस-राजद के मंत्री नहीं बनाए गए। दोनों के अंदर गतिरोध है। कांग्रेस में यह गतिरोध यह उभरता ही जा रहा है।
विज्ञापन
अब NSUI से कांग्रेस तक लगभग 25 साल गुजारने वाले पार्टी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'अमर उजाला' से साफ कहा कि सरकार बनाने के लिए साथ लेकर हाशिये पर डालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व कांग्रेस को कतई स्वीकार नहीं करनी चाहिए। आलाकमान तक यही संदेश पहुंचाने के लिए वह इस्तीफे के रूप में कुर्बानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस में नीतीश-नीति के खिलाफ बाहर आने लगी आवाज
इस्तीफा देने के बाद 'अमर उजाला' से बातचीत करते हुए कुंतल कृष्ण ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता का जो विश्वास कांग्रेस पर उसे नीतीश कुमार हाशिए पर डाल रहे हैं। आम जनता में बिहार सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। इस बात को लेकर कांग्रेस ने सरकार को बार-बार चेताया है लेकिन सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। जब जनता की नाराजगी कांग्रेस झेलेगी ना। तो आपकी नाराजगी कांग्रेस क्यों झेले। आपसे बिहार नहीं चल रहा और आप राष्ट्र चलाने की बात कर रहे हैं। पूरे देश में आप अपने लीडरशिप के लिए प्रचार कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि विपक्षी दलों की बैठक हमारी अध्यक्षता में हो। एक स्टेट आपसे संभल नहीं रहा है और आप पूरे राष्ट्र की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को आप षड़यंत्र के तहत हाशिए पर डाल रहे हैं। मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, मैंने कोशिश की कि अपनी बात पहुंचा पहुंचा पाऊं लेकिन नहीं पहुंचा पाया तो अपने आपको अलग कर लिया।
विज्ञापन