फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Congress party Pappu Yadav gets death threat warned to stay away from Patna murder case vaishali news

Bihar : विश्नोई गैंग के बाद पूर्णिया सांसद को फिर किससे मिली जान से मारने की धमकी, कहा- इस मामले से रहो दूर

Thu, 17 Jul 2025 06:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

Bihar : पप्पू यादव को एक समय में विश्नोई गैंग से खूब धमकी मिल रही थी। उस मामले में कई तथ्य सामने आये, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हुई थी। अब एक बार फिर उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का दावा किया है। अब पुलिस इस मामले की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
Bihar : Congress party Pappu Yadav gets death threat warned to stay away from Patna murder case vaishali news
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने उन्हें फोन कर पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा की हत्या के बाद दिए गये बयान पर उन्हें फोन से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने मोबाइल पर यह भी कहा कि पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा की हत्या वाले मामले से दूर रहो वर्ना अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : ससुराल पहुंची तो टूटा सपना, तीन साल बाद पति को छोड़ बचपन के दोस्त को बनाया जीवनसाथी; कहानी कुछ अलग है
विज्ञापन


दरअसल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव वैशाली जिला के ग़ोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरापुर गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि पारस अस्पताल से लौटने के बाद अपराधियों ने फोन कर इस मामले से दूर हट जाने और अलग रहने की नसीहत दी है। उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया है कि पारस अस्पताल में जो हत्या हुई है, उसमें वह दिलचस्पी ना ले और इस मामले से हट जाए। वहीं पप्पू यादव ने एक बार फिर से बिहार मे बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि सबसे बड़ा अपराधी नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं

पप्पू यादव ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी जाति के आधार पर अपराधियों का मूल्यांकन करते हैं। इतना ही नही किस अपराधी को मरवाना है और किस अपराधी से मरवाना है यह तय कर रहे है। पप्पू यादव कॉलेज गई लड़की का अपहरण और हत्या के मामले में परिवार वालो से मिलने वैशाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस मामले की स्पीडी ट्रायल, परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ लड़की के परिवार को आर्थिक मदद देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed