लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Congress new chief Akhilesh Prasad says Will do everything possible to strengthen organisation

Bihar: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद बोले- राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे

पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Dec 2022 03:13 AM IST
सार

बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह।
बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह। - फोटो : Twitter@akhileshPdsingh

विस्तार

अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (बीपीसीसी) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह ‘‘संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास’’ करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।



सिंह ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी का आभारी हूं कि उसने मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस की बिहार इकाई का अध्यक्ष बनाया। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद सिंह की पहली यात्रा पर राज्य की राजधानी में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हवाईअड्डे के बाहर एकत्र हो गए और उन्हें पार्टी के झंडे लहराते और ढोल बजाते देखा गया।

नेहरू पार्क में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सिंह ने प्रदेश प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले एआईसीसी बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और मीरा कुमार जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ राज्य की राजधानी में एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान राज्य पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम तक मार्च के दौरान उन्होंने सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि बीपीसीसी के नए अध्यक्ष पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। ऐसी ताकतें हैं, जो भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसी ताकतों को हराने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सदाकत आश्रम में बीपीसीसी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;