फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: condition of government hospital in Gaya, when the power cut, the doctors lit it with torch light.

Bihar News : बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिए, बत्ती गुल हुई तो टॉर्च की रोशनी में इलाज करते दिखे डॉक्टर

Thu, 18 Jul 2024 05:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jul 2024 05:45 PM IST
सार

इस उमस भरी गर्मी में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य केन्द्र की वार्ड पूरी तरह से अंधकार में डूबा हुआ है और इस अंधकार में मरीजों का इलाज टॉर्च के लाइट के सहारे किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: condition of government hospital in Gaya, when the power cut, the doctors lit it with torch light.
गया के अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के डबल इंजन की सरकार में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है। वहीं इस तमाम दावों की कुव्यवस्था की पोल खोल रही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। सरकार के दावों की एक अनोखी झलक देखने को मिला। हम बात कर रहे है बिहार के गया जिले के वजीरगज प्रखड़ में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की। जहां एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अभी अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। इस उमस भरी गर्मी में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य केन्द्र की वार्ड पूरी तरह से अंधकार में डूबा हुआ है और इस अंधकार में मरीजों का इलाज टॉर्च के लाइट के सहारे किया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 

Bihar: condition of government hospital in Gaya, when the power cut, the doctors lit it with torch light.
टॉर्च की रोशनी में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

उमस भरी गर्मी से मरीज परेशान
वहीं वायरल वीडियो और तस्वीरों में आप देख सकते है कि स्वास्थ्य केन्द्र के सभी बेड पर मरीज भर्ती है। सभी मरीजों के परिजन अपने घर से लाए हुए हाथ पंखा से मरीजों को इस उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश कर रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी टॉर्च के लाइट में ही भर्ती मरीजों को इंजेक्शन भी लगा रहे है। घायल मरीज का ऑपरेशन रूम में इलाज भी कर रहे है, जो स्वास्थ्य विभाग की तमाम दावों की पोल खोल दी है। हालांकि, जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की बात करे तो हर स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ न कुछ व्यवस्था में कमी हमेशा व्याप्त ही रहती है। इससे ग्रामीण इलाकों के आम जन को समुचित व्यवस्था नहीं मिलने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है जेनरल की व्यवस्था 
गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहां सोलर प्लांट एवं इन्वर्टर के माध्यम से विद्युतापूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed