{"_id":"62c4c969de8732250641ba97","slug":"bihar-complaints-filed-against-makers-of-film-kaali-in-separate-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Complaints against Makers of Film Kaali: बिहार में फिल्म 'काली' के निर्माताओं के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Complaints against Makers of Film Kaali: बिहार में फिल्म 'काली' के निर्माताओं के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में शिकायत दर्ज
Wed, 06 Jul 2022 04:59 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई,पटना/ मुजफ्फरपुर।
पीटीआई,पटना/ मुजफ्फरपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:59 AM IST
सार
फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलाई और अन्य के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना की एक अदालत में एक संयुक्त शिकायत दर्ज कराई गई है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
लीना मणिमेकलाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर भारी हंगामे के बीच मंगलवार को बिहार की दो अलग-अलग अदालतों में डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलाई और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
पटना के वकीलों- सुनील कुमार सिंह, गौरी शंकर सिंह, कौशल कुमार आदि ने मंगलवार को उक्त फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलाई और अन्य के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना की एक अदालत में एक संयुक्त शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में शिकायतकर्ताओं ने निर्देशक और टीम के अन्य सदस्यों पर ‘‘अत्यधिक आपत्तिजनक’’ पोस्टर से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पोस्टर में देवी काली के वेश में एक महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है जो हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत कर रहा है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में भी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने उक्त फिल्म के निर्माता, निर्देशक और प्रोडक्शन टीम के अन्य सदस्यों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। मुजफ्फरपुर की अदालत 16 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगी।