{"_id":"5e60bde58ebc3ec555688de3","slug":"bihar-complaint-filed-against-javed-akhtar-for-commenting-on-delhi-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे को लेकर टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे को लेकर टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज
Thu, 05 Mar 2020 02:22 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बेगूसराय
पीटीआई, बेगूसराय
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 05 Mar 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को अख्तर के खिलाफ अधिवक्ता अमित कुमार द्वारा आईपीसी की धारा 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में हुए दंगे को लेकर 28 फरवरी को मीडिया में अख्तर की उक्त टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाकर अमित द्वारा शिकायत दर्ज करवाया गया है।
अख्तर ने ट्वीट कर कहा था, 'दिल्ली में कई लोग मारे गए, घर फूंके गए, दुकान लूट ली गई पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है' दिल्ली पुलिस को सलाम।' शिकायत के आधार पर अगली सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 25 मार्च को होगी।
विज्ञापन