फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar says it will not take much time to start work on caste census

Bihar Politics: जातिगत जनगणना पर सीएम और विपक्ष एकमत, नीतीश कुमार बोले- जल्द शुरू होगा काम

Mon, 16 May 2022 07:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 16 May 2022 07:06 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य स्तरीय जाति आधारित जनगणना जल्दी ही शुरू होगी। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से बात हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar says it will not take much time to start work on caste census
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में सत्ता और विपक्ष के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। इसको देखते हुए कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोमवार को इसकी बानगी तब देखने को मिली जब सीएम नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय जाति आधारित जनगणना जल्दी ही शुरू होगी। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से बात हो चुकी है।

विज्ञापन


जल्दी ही बुलाएंगे सर्वदलीय बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें ज्यादा देर नहीं लगेगी। जल्दी ही हम एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे जहां प्रतिनिधि अपने सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद जनगणना कराने से जुड़े कामों को किया जाएगा। सीएम नीतीश ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी दी थी।
विज्ञापन


जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि ये बैठक पहले भी हो सकती थी, लेकिन तब चुनाव को लेकर सभी व्यस्त थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इस मांग को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने भी जल्दी ही सर्वदलीय बैठक होने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्र कर चुका है इनकार
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना कराने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर पर यह कवायद शुरू कराने के लिए हाल में ही सहमति जताई थी। राज्य विधानमंडल भी दो बार सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुका है। नीतीश कुमार ने पिछले साल इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव भी शामिल थे।

पिछली बार 1921 में सभी जातियों की जनगणना की गई थी। बिहार के नेताओं का मानना है कि सामाजिक समूहों की जरूरतों को पूरी तरह से सुलझाने वाली नीतियों को तैयार करने के लिए जनसंख्या का एक नया अनुमान आवश्यक है।


बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
वहीं बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज  भगवान बुद्ध की स्मृति का दिन है। आज सबके लिए खुशी की बात है। जब लोग देखेंगे तो लोगों का ज्ञान बढ़ेगा, लोग समझेंगे और अच्छी दिशा में चलेंगे। दुनिया के कई देशों में भगवान बुद्ध को लोग मानते हैं और बुद्धिज्म को अपनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed