फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar says final decision at all party meet on caste census issues

जातिगत जनगणना: केंद्र सरकार नहीं मान रही मांग, अब बिहार सीएम बोले- राज्य में अलग से कराएंगे गिनती

Tue, 07 Dec 2021 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 07 Dec 2021 09:58 AM IST
सार

बिहार में जाति जनगणना कराने की मांग पिछले एक साल से हो रही है। इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात कर जनगणना की मांग की थी, हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। सरकार का तर्क है कि इतने बड़े देश में जाति जनगणना कराना मुश्किल भरा काम है। 

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar says final decision at all party meet on caste census issues
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जाति जनगणना का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह जल्द ही राज्य में जाति जनगणना कराने के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। बैठक के बाद राज्य में इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जाति जनगणना के संबंध में अंतिम निर्णय राज्य सरकार सर्वदलीय बैठक के बाद ही लेगी। नीतीश कुमार के बयान आने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य में जाति जनगणना कराने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी । 
विज्ञापन



बिहार में जाति जनगणना की मांग एक भावनात्मक मुद्दा रहा है और इस साल की शुरुआत में नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। हालांकि, केंद्र ने जाति जनगणना आयोजित करने की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह संभव नहीं है। बिहार में जातिगत जनगणना की मांग कई सालों से उठ रही है। राजनीतिक दल भी समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं। जदयू, राजद समेत अन्य दलों का तर्क है कि  पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए उनकी सही गणना का पता चलना बहुत जरूरी है। ओबीसी समुदाय चाहता है कि एससी-एसटी की तर्ज पर उनकी भी अलग से जनगणना हो और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed