फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar on speculations of him quitting as the Chief Minister, for Rajya Sabha seat

क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश?: मुख्यमंत्री ने खुद दिया इसका जवाब, जानें उन्होंने इस मामले पर क्या कहा?

Mon, 04 Apr 2022 01:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Apr 2022 01:12 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा में जाने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar on speculations of him quitting as the Chief Minister, for Rajya Sabha seat
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के मामले पर आज चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ भी प्रकाशित कर देते हैं, मैं भी इसे पढ़कर हैरान हो जाता हूं। यानी कि सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके बाद उन्होंने विधान परिषद चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार ही विजयी होंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि विधान परिषद में हमारी संख्या और बढ़ेगी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को उनकी पार्टी जेडीयू ने भी इसे अपवाह बताया था। बिहार के मंत्री व जदयू नेता संजय झा ने कहा कि ये अफवाह और शरारत है। ये बातें सच्चाई से परे है।

विज्ञापन


सीएम नीतीश के बयान से ही बढ़ी थीं अटकलें
दरअसल, इन अटकलों की शुरुआत तब हुई थी जब खुद सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद राजनीति जगत के साथ-साथ मीडिया में भी अटकलें यह लगने लगी कि नीतीश को अगला उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है और बिहार में भाजपा का कोई मुख्यमंत्री होगा। बता दें कि सीएम नीतीश ने बयान देते हुए कहा था कि मुझे राज्यसभा जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अभी के लिए, मेरे पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां हैं। मैं 16 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहा हूं, तो मुझे नहीं पता।
विज्ञापन


राबड़ी के यागी मॉडल वाली बात पर डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
छपरा में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राबड़ी देवी के योगी मॉडल वाली बात जवाब देते हुए कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टिप्पणी के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। यूपी में योगी जी बेहतर शासन दे रहे हैं और बिहार में भी हमने कई चीज़ों को बदला है। उन्होंने अपराध को लेकर कहा इस तरह की जो घटना है हमें आहत करती है, हमें खुद भी अच्छा नहीं लगता है कि हमारे लोग इस तरह से शिकार होते हैं, ये हमारे लिए भी चुनौती होती है लेकिन बिहार स्वयं सक्षम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्या कहा था राबड़ी ने?
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा योगी के शासन  मॉडल’’ को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता राबड़ी देवी ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन’’ सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed