फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar names 4 newborn tiger cubs in Patna zoo

Patna Zoo: सीएम नीतीश कुमार ने पटना चिड़ियाघर में बाघिन के चार शावकों का किया नामकरण, जानें क्या हैं उनके नाम

Sun, 31 Jul 2022 02:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jul 2022 02:08 AM IST
सार

पटना चिड़ियाघर (Patna Zoo) में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) के अवसर पर रॉयल बंगाल बाघिन सरिता के चार शावकों का नीतीश कुमार ने नामकरण किया। इन शावकों के नाम केसरी, मगध, विक्रम और रानी हैं। इसमें से मादा शावक का नाम रानी है। दो महीने पहले इन शावकों का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar names 4 newborn tiger cubs in Patna zoo
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू पटना के चिड़ियाघर में। - फोटो : ANI

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) के अवसर पर शुक्रवार को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बाघ दिवस मनाया गया। इस मौके पर पटना के चिड़ियाघर (zoo) में जन्म लिए चार नए शावकों का नामकरण भी हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने चारों शावकों का नाम रखा। चार शावकों में तीन नर और एक मादा है। नामकरण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) पटना के चिड़ियाघर पहुंचे थे।

विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण मंत्री (Forest and Environment Minister) नीरज कुमार बबलू ने कहा कि "हमारे लिए खुशी की बात है कि दो महीने पहले हमारे चिड़ियाघर (Zoo) में एक बाघिन ने चार बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और अच्छे हैं। बाघ दिवस के मौके पर चारों शावकों का नामकरण (Naming ceremony) किया गया है। मुख्यमंत्री ने चारों शावक का नाम भेजा है। तीन नर शावकों का नाम केसरी (Keshari), मगध (Magadh) और विक्रम (Vikram) है, वहीं एक मादा शावक का नाम रानी (Rani) रखा गया है। चिड़ियाघर में सबके नाम का डिस्प्ले लगा दिया गया है, लोग इन्हें देख सकेंगे।"
विज्ञापन


नीरज कुमार ने कहा कि "बिहार में 2018 में की गई जनगणना के अनुसार बाघों की संख्या 31 है, 2022 की रिपोर्ट आना बाकी है, मुझे उम्मीद है कि बाघों की संख्या 45 होगी। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि अगर कोई बाघिन चार शावकों को जन्म देती है, तो सभी चार जीवित रहते हैं। ज्यादातर मामलों में, चार में से दो नवजात निश्चित रूप से मर जाते हैं, इस मायने में हम बहुत भाग्यशाली हैं कि चारों बच गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले हुआ था जन्म 
रॉयल बंगाल बाघिन सरिता ने दो महीने पहले चार शावकों ने जन्म दिया था। इन चार शावकों में दो का रंग सफेद है और दो का रंग सामान्य बाघ की तरह है। इन चारों शावकों की मां संगीता बाघिन हर पल उनका ख्याल रख रही है। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से भी इन शावकों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। इन शावकों का पिता नकुल बाघ है।

पटना जू में चार बाघिन पर बाघ केवल एक
बाघिन संगीता का जन्म 2014 में चेन्नई में हुआ था और वह पांच वर्ष की उम्र में 2019 में चेन्नई से पटना जू लायी गई थी। उसी ने नकुल के साथ मिल कर चार शावकों को जन्म दिया है। नकुल यहां का एकमात्र नर बाघ है, जिसकी उम्र आठ वर्ष है और तीन साल पहले उसे भी संगीता बाघिन के साथ चेन्नई जू से लाया गया था।

विश्व के 70 प्रतिशत बाघ भारत में
2020 में जारी भारत की बाघ जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दुनिया की बाघों की आबादी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में दुनिया की जैव विविधता का आठ प्रतिशत हिस्सा है।


अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वार्षिक उत्सव है। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने का निर्णय 2010 में रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर शिखर सम्मेलन में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य बाघ संरक्षण के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाना है। साथ ही बाघों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के लिए एक वैश्विक प्रणाली की वकालत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed