फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar JDU Party separation in two part projected by Nityanand Rai in Bihar News Patna

Bihar : ललन सिंह और बिजेंद्र यादव... दो अलग टुकड़ों में बंटेगा जदयू; यह दावा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का है

Sat, 25 Nov 2023 04:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 Nov 2023 04:56 PM IST
सार

JDU Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अब दो टुकड़ों में बंट जाएगी। कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा की तर्ज पर ललन सिंह और बिजेंद्र यादव टुकड़े को लेकर सेट हो जाएंगे। यह दावा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किया। कैसे? पढ़ें...

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar JDU Party separation in two part projected by Nityanand Rai in Bihar News Patna
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ललन सिंह और बिजेंद्र यादव को निशाना बनाते हुए नीतीश कुमार और जदयू पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जदयू टूटेगी, कुछ लोगों को लेकर ललन सिंह और कुछ लोगों को लेकर विजेंद्र यादव जी लेकर चले जाने वाले हैं। और फिर जदयू  के लोग यह गीत गायेंगे कि दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद पार्टी और तेजस्वी यादव जदयू को तोड़ने में लग गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जदयू राजद के साथ जाकर अब पछता रही है। राजद के साथ सरकार बनाकर जदयू समाप्त हो गई। और अब  राष्ट्रीय जनता दल भी बचने वाली नहीं है।

विज्ञापन


नीतीश को सिर पर बैठाया यह हमारी गलती 
नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि हमने नीतीश कुमार को सर पर बैठाया यह हमारी गलती है। हमने उनको उनपर भरोसा किया और उन्होंने हमें धोखा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल नीतीश कुमार काफी दबाव में हैं।  इसी का नतीजा है कि वह कभी ग़ुस्सा हो जाते है, कभी हल्ला करते हैं और कभी किसी के घर पर चले जाते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से बदला लेना चाहते हैं 
अब बिहार की जनता ने मान लिया है भाजपा को जीताना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं लेकिन ये लोग पीएम मोदी को भी गाली देते हैं। लालू यादव ने भी अशुभ बोला मोदी जी को। सब उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें हटाने की कोशिश में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि गरीब कल्याणकारी योजना शत-प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचे, जबकि बिहार सरकार इसमें कोताही कर रही है। हालांकि भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। लाभुकों तक प्रधानमंत्री जी की योजना पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed