{"_id":"5f009a6d730e5b22273916b8","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-gave-his-sample-for-coronavirus-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, सुशील मोदी ने भी कराया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, सुशील मोदी ने भी कराया परीक्षण
Sat, 04 Jul 2020 11:11 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना जांच की रिपोर्ट आ गई है और उनमें संक्रमण पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह के पॉजिटिव मिलने के बाद सीएम नीतीश ने भी अपना सैंपल जांच के लिए भेजा था। नीतीश ने अवधेश नारायण सिंह के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था। बाद में सिंह के संक्रमित होने के बाद सीएम और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत उन सभी अधिकारियों ने अपना कोरोना जांच कराया जो नितीश के साथ संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar tests negative for COVID-19. https://t.co/NXNSh3rPnq
— ANI (@ANI) July 4, 2020विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार का नमूना जांच के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों के नमूने भी कोविड-19 जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन