फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM : Ashwini Chaubey told about next cm of bihar will be decided after lok sabha election 2024.

Bihar CM : अश्विनी चौबे भाजपा की लाइन से भटके, बोले- बिहार के अगले सीएम का चेहरा चुनाव के बाद तय होगा

Thu, 27 Jun 2024 03:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Bihar : भाजपा नेता संजय पासवान ने अपने बयान में कहा कि अगर नीतीश कुमार साथ नहीं होते तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। वहीं आज भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। अब यह बयान चर्चा में है। 

विज्ञापन
Bihar CM : Ashwini Chaubey told about next cm of bihar will be decided after lok sabha election 2024.
भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि  "मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए। यही मेरी मंशा है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए। मैं बिना किसी अपेक्षा के इसे बखूबी निभाऊंगा...मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को साथ लेकर आगे बढ़ रहे थे, आज भी आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी आगे बढ़ेंगे...चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा। पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व यह तय करेगा। लेकिन पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल हमें कभी बर्दाश्त नहीं... इसलिए अध्यक्ष के पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का व्यक्ति होना चाहिए।"

विज्ञापन

Bihar CM : Ashwini Chaubey told about next cm of bihar will be decided after lok sabha election 2024.
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सम्राट चौधरी कह चुके हैं कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कई बार यह बात कह चुके हैं कि बिहार विधान सभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी लड़ेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनता दल यूनाइटेड को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया था। लोग लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed