{"_id":"648e9926ac5e8c1f9801826a","slug":"bihar-clash-between-sand-mafia-in-patna-70-boats-and-bulldozers-set-on-fire-patna-police-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बालू माफियाओं के बीच भिड़ंत, गंगा नदी किनारे 70 नाव और बुलडोजर में लगाई आग; पुलिस छापेमारी करने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बालू माफियाओं के बीच भिड़ंत, गंगा नदी किनारे 70 नाव और बुलडोजर में लगाई आग; पुलिस छापेमारी करने पहुंची
Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (मनेर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (मनेर)
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
सार
Patna : दो बालू माफिया आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए हैं। सूचना मिलने के बाद पटना, भोजपुर और सारण की पुलिस मौके पर पहुंची। तभी बालू माफिया वहां से फरार हो गए। बालू माफियाओं ने लगभग 70 नाव और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पटना पुलिस ने की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के जिला प्रशासन और खनन विभाग के संयुक्त अभियान में शनिवार को मनेर के कई घाटों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें प्रशासन ने बालू माफियाओं के खिलाफ जमकर छापेमारी अभियान चलाया। घटना के बाद बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया। प्रशासन के आने की भनक लगते ही बालू माफिया नदी के रास्ते दियारा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
70 नाव और एक बुलडोजर को आग के हवाले कर दिया
दानापुर के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव धीमान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो बालू माफिया आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए हैं। सूचना मिलने के बाद पटना, भोजपुर और सारण की पुलिस मौके पर पहुंची। तभी बालू माफिया वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं ने लगभग 70 नाव और एक बुलडोजर को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बालू माफियाओं के कोप भाजन का शिकार बनना पड़ा था
बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से अवैध बालू खनन को लेकर प्रशासन ने भी बालू माफियाओं के खिलाफ दो-दो हाथ करने का मन बना लिया था। कई बार बालू माफियाओं और प्रशासन के बीच छापेमारी को लेकर विवाद भी हुई थी। मालू माफियाओं ने प्रशासन और खनन विभाग से भी कई बार भिड़ गए थे। कई बार बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने गए खनन विभाग के अधिकारियों को भी बालू माफियाओं के कोप भाजन का शिकार बनना पड़ा था। इसे लेकर लगातार प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारी बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने का मन बनाते जा रहे थे। इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के संयुक्त अभियान में मनेर के कई घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रशासन की टीम को देखते ही बालू माफियाओं के पैर उखड़ गए और वह वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन