फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chief Minister Nitish Kumar reached Maner Sharif Dargah, wore Chadar, sought prayers for the public.

Bihar News: मनेर शरीफ दरगाह पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चादरपोशी की, जनता के लिए दुआएं मांगी

Sun, 09 Feb 2025 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Feb 2025 03:19 PM IST
सार

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी के उर्स के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मज़ार पर चादरपोशी की।

विज्ञापन
Bihar: Chief Minister Nitish Kumar reached Maner Sharif Dargah, wore Chadar, sought prayers for the public.
मनेर शरीफ दरगाह पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा चौथे चरण में पहुंच चुकी है। 10 जनवरी को सीएम नवादा जाएंगे लेकिन एक दिन पहले यानी आज वह मनेर शरीफ पहुंचे। यहां पर उन्होंने चादरपोशी की और बिहार राज्य में सद्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआयें मांगी सीएम ने। सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी के उर्स के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मज़ार पर चादरपोशी की।
विज्ञापन

Bihar: Chief Minister Nitish Kumar reached Maner Sharif Dargah, wore Chadar, sought prayers for the public.
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बड़ी दरगाह पर सीएम नीतीश का स्वागत
सीएम नीतीश कुमार हज़रत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 756वें उर्स के मौके पर पहुंचे थे। बड़ी दरगाह सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Chief Minister Nitish Kumar reached Maner Sharif Dargah, wore Chadar, sought prayers for the public.
सीएम नीतीश कुमार को रूमाल भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को रूमाल भेंट की गई
मनेर शरीफ खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक सुहरवर्दी ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया गया।
विज्ञापन

Bihar: Chief Minister Nitish Kumar reached Maner Sharif Dargah, wore Chadar, sought prayers for the public.
मजार पर चादरपोशी करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने मनेरी की मजार पर चादरपोशी की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आस्तान-ए-हज़रत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआयें मांगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण तथा उर्स मुबारक में आये श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed