{"_id":"66caa54dc2ca9faaa00042c6","slug":"bihar-chief-engineer-washed-away-in-river-ganga-in-bhagalpur-inspecting-the-erosion-accident-happened-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गंगा में बह गए चीफ इंजीनियर; कटाव का निरीक्षण कर रहे थे, तभी आया फोन और ऐसे हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गंगा में बह गए चीफ इंजीनियर; कटाव का निरीक्षण कर रहे थे, तभी आया फोन और ऐसे हो गया हादसा
Sun, 25 Aug 2024 09:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:00 AM IST
सार
नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता घटना के बाद सुरक्षित हैं और ठीक हैं। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ टीम ने उन्हें समय पर सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर को बचा लिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर के नवगछिया के इस्माइलपुर में गंगा नदी के तेज बहाव में जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर बह गए। हालांकि, समय रहते उन्हें सकुशल बाहर निकाल गया गया। वह बाल-बाल गच गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को इंजीनियर अनवर जमील गंगा नदी में हुए कटाव का निरीक्षण गए थे। अचानक पानी के तेज दबाव के कारण उनकी बोट कहलगांव की ओर बहने लगी। उसी दौरान उनका फोन बजा और एक झटके के कारण वह बोट से पानी में गिर गए। हालांकि, मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद उनकी हालत कुछ समय के लिए खराब हो गई थी। इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया, अब उनकी हालत सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
टीम ने सकुशल बचा लिया
नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता घटना के बाद सुरक्षित हैं और ठीक हैं। उन्होंने कहा कि पानी में डूबने के कारण मुख्य अभियंता को थोड़ी घबराहट हुई थी, लेकिन एनडीआरएफ टीम ने उन्हें समय पर सकुशल बचा लिया। वहीं मुख्य अभियंता अनवर जमील ने बतया कि समीप निरीक्षण कर रहे थे, उस समय पानी का बहाव बहुत तेज था। उनकी नाव पानी के दबाव की वजह से कहलगांव की तरफ खींची जा रही थी। एनडीआरएफ की टीम उन्हें वापस लाने का प्रयास कर रही थी, उसी दौरान मुख्य अभियंता के मोबाइल पर फोन आया। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
लाइफ जैकेट ने बचाई जान
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मुख्य अभियंता कटाव स्थल का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे और तेज पानी के बहाव के कारण उनकी नाव असंतुलित हो गई थी। गंगा नदी में डूबने के बावजूद, टीम की तत्परता और मुख्य अभियंता द्वारा लाइफ जैकेट पहनने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन