फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIhar Cabinet Meeting Updates Nitish Kumar all decisions in Hindi news

चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, सरकारी कर्मियों का वेतन-भत्ता बढ़ा

Fri, 18 Sep 2020 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
BIhar Cabinet Meeting Updates Nitish Kumar all decisions in Hindi news
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। शुक्रवार देर शाम हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में करीब 64 प्रस्तावों पर मुहर लगी। नीतीश सरकार ने बैठक में कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उनके वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन


इस फैसले के अनुसार आंगनवाड़ी सेविका का भत्ता 1150 से बढ़ाकर 1450 रुपये कर दिया गया है। मिनी आंगनवाड़ी सेविका का भत्ता 900 से 1130 रुपये कर दिया गया है। तालीमी मरकज वालों के ईपीएफ में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। रसोइये के भत्ते को 500 से 650 रुपये किया गया है। किसान सलाहकार का भत्ता 1000 रुपये और विकास मित्रों का भत्ता 1200 रुपये बढ़ाया गया है।
विज्ञापन



इसके अलावा गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वतन में भी बढ़ोतरी की गई है। इनके वेतन में 15 फीसदी बढ़त की गई है। इन्हें एक अक्तूबर से ईपीएफ का लाभ मिलने लगेगा। वहीं, अराजकीय मदरसा और अराजकीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के ईपीएफ में भी 15 फीसदी की बढ़ेतरी की गई है। इन्हें भी एक अक्तूबर से ईपीएफ का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कैबिनेट ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए स्कूल बसों को लेकर अहम फैसला किया। इसके लिए बिहार मोटर गाड़ी नियमावली में संशोधन भी किया गया। इसके तहत अब स्कूल बसों में मौजूद सीटों से ज्यादा बच्चों को नहीं बैठाया जा सकेगा। इसके साथ ही स्कूल बसों और अन्य वाहनों में सीट की संख्या को लेकर जानकारी देने वाला बोर्ड भी लगाना होगा। 


स्कूली बसों से संबंधित इस फैसले में कहा गया है कि क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाने पर जुर्माना लगेगा और गाड़ी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक में लिए गए एक और फैसले के अनुसार अब लोकसभा या विधानसभा चुनाव में मजदूर या चालक के घायल होने पर उसका इलाज कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed