फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar By Election: Prashant Kishor targets CM Nitish Kumar, BJP, Lalu Yadav, RJD; assembly elections

Bihar By Election: प्रशांत किशोर बोले- प्रत्याशी बदलना मेरी रणनीति का हिस्सा, सीएम नीतीश के बारे में ऐसा कहा

Thu, 24 Oct 2024 07:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 24 Oct 2024 07:11 PM IST
सार

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा- अगर आप नीतीश कुमार को वोट दे रहे हैं या भाजपा को वोट दे रहे तो याद रखिए कि यही वो आदमी हैं जिन्होंने डेढ़ साल पहले छल किया और महागठबंधन के साथ जाकर सरकार बना ली थी।

विज्ञापन
Bihar By Election: Prashant Kishor targets CM Nitish Kumar, BJP, Lalu Yadav, RJD; assembly elections
प्रशांत किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के गया जिले के दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिनमें बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट है। दोनों विधानसभा हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा है। दोनों सीटों पर दिग्गजों के बेटा और बहु चुनावी अखाड़े में खड़े हैं। वहीं दोनों सीटों पर जन सुराज पार्टी के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रत्याशी उतारा। आज जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी बेलागंज से मो. अमजद और इमामगंज विधानसभा सीट से डा. जितेन्द्र पासवान ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जन सुराज पार्टी के सुत्रधार प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती शामिल हुए।

विज्ञापन

 

वहीं पत्रकारों के प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को पूरा देश चुनावी राजनीतिकार के रूप में जानता है। परिणाम के दिन दिखेगा कि यह मेरी राजनीतिक का हिस्सा था या नहीं। हम कंफ्यूज तब होते जब आज प्रोफेसर खिलाफत हुसैन उम्मीदवार के रूप में खड़े होते। यह हमारा चुनाव लड़ने का तरीका है। आप लोग को याद करना चाहता हूं। बंगाल के चुनाव में मैंने कहा था मोदी जी बहुत लोग प्रिया हैं। भाजपा को 40% वोट आ रहा है। साथ में यह भी कहा इसके बावजूद भाजपा को 100 के नीचे हराएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा नेता उछल रहे थे कि प्रशांत किशोर ने तो हार मान ली। प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी बहुत लोकप्रिय है, जब परिणाम आया तो आप लोगों ने देखा क्या हुआ। यह रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। आप लोगों ने देखा नामांकन में कितने लोग जुड़े हैं। अन्य प्रत्याशियों से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों में फर्क क्या है। परिणाम के दिन वह फर्क दिखेगा।

विज्ञापन

 

गरीब का लड़का भी चुनाव जीतेगा

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले ढाई सालों में 5 हजार से ज्यादा गांवों में पैदल चल कर गया हूं। और उस पदयात्रा के जनजागरण का परिणाम जनसुराज है।जिसका पहला चुनावी अभियान शुरू हो रहा है। इसमें इमामगंज और बेलागंज के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया है। बेलागंज और इमामगंज में जो राजनीतिक जमींदार बैठे हैं। उस क्षेत्र की जनता से उसे आजाद कराने का अभियान है। अब बिहार में नेता का बेटा नेता नहीं बनेगा। अगर गरीब का लड़का भी ताकत जज्बा रखता है तो अब वही चुनाव जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश और लालू पर भी निशाना साधा

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज वह प्लेटफार्म है वह विकल्प है कि मजबूरी में किसी को भाजपा के डर से लालू को और लालू के डर से भाजपा को वोट न देना पड़े। दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं को ध्यान रखना है कि यह वोट सिर्फ विधायक का नहीं है। अगर आप नीतीश कुमार को वोट दे रहे हैं या भाजपा को वोट दे रहे तो याद रखिए कि यही वो आदमी हैं जिन्होंने डेढ़ साल पहले छल किया था और महागठबंधन के साथ जाकर सरकार बना ली थी। इस आदमी को अपने सिर्फ कुर्सी की चिंता है। इसलिए नीतीश कुमार को हटाने के लिए यह वोट देना है साथ हीं अपराधियों का जो जंगलराज बिहार में था वह वापस नहीं आए। इसके लिए सिर्फ एक मात्र विकल्प जनसुराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed