{"_id":"6472ddf4edc15905e904c806","slug":"bihar-brutal-murder-of-5-year-old-child-in-patna-did-not-return-home-after-playing-in-the-evening-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में 5 वर्ष के बच्चे की निर्मम हत्या, शाम में खेलने गया फिर नहीं लौटा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में 5 वर्ष के बच्चे की निर्मम हत्या, शाम में खेलने गया फिर नहीं लौटा वापस
Sun, 28 May 2023 10:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 28 May 2023 10:22 AM IST
सार
पटना पुलिस ने रविवार की सुबह 5 वर्षीय बच्चे का शव पोखर से बरामद किया है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को घर से खेलने निकला था इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मामला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नौबतपुर की है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे आकाश ओम सिंह का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना पुलिस ने रविवार की सुबह 5 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है। बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार से घर से खेलने निकला था और देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह तालाब से उसका शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि उनके बच्चे की हत्या करके उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के हेमंतचक गांव की है। नौबतपुर की पुलिस ने रविवार की सुबह हेमंतचक गांव से बच्चे का शव बरामद किया है। मृतक ओम किशोर सिंह का पुत्र आकाश ओम सिंह है।
परिजनों ने कहा हत्या कर फेंक दिया पोखर में
घटना के संबंध में बच्चे की मां चंचला कुमारी ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में एक शिक्षिका है। उनका एक बेटा आकाश ओम सिंह है और कॉममेंनियल वर्ल्ड स्कूल के यूकेजी का छात्र है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम वह घर से खेलने निकला था और तभी से वह लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी आकाश ओम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव उनके एक दोस्त के घर के बगल में तालाब में पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव तालाब से बरामद कर लिया है। पुलिस इसे संदेहास्पद मामला बता रही है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार से घर से खेलने निकला बच्चा देर रात तक घर नहीं लौटा। रविवार को तालाब से शव मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे की हत्या करके शव को तालाब में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग का कहना है कि मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि खेलने के क्रम में पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।