फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Brickam Lock Canal Bank Solar Power Project launched in Patna, CM Nitish Kumar, Bihar Government

Bihar News: चुनाव से पहले पटनावासियों से सीएम नीतीश कुमार दी यह सौगातें, जीविका दीदियों से कही यह बात

Wed, 04 Jun 2025 09:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना से काफी फायदा मिलेगा। इससे  बिक्रम और इसके आस-पास के लोगों को सस्ते दर पर हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar: Brickam Lock Canal Bank Solar Power Project launched in Patna, CM Nitish Kumar, Bihar Government
सीएम नीतीश कुमार ने सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला अंतर्गत बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए राज्य के विभिन्न नहरों, बांधों, नदी एवं तटबंधों के किनारे खाली पड़े स्थलों का सर्वे कराकर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उत्पादन से पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी एवं पर्यावरण संरक्षण में इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और इससे आर्थिक लाभ भी होगा।

विज्ञापन

बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में सुबह से ही बूंदाबादी; जानें मौसम का हाल
विज्ञापन


सीएम नीतीश बोले-  हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है
उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हमलोगों ने कई काम किए हैं। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। इधर, बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और परियोजना की कार्य पद्धति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के 10वें अवयव (सौर ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत) के तहत हरित ऊर्जा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में युवक की हत्या, लोगों ने कहा- चोरी करने घर में घुसा था, पीट-पीटकर मार डाला; इलाके में तनाव

3.10 प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करायी जाएगी

राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि पटना जिला में विक्रम लॉक के समीप मुख्य नहर के किनारे जल संसाधन की भूमि पर दो मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना को स्थापित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा राशि का वहन नहीं किया गया है। ऊर्जा विभाग द्वारा किए गए एकरारनामा के तहत निजी कंपनी  द्वारा 25 वर्षों के लिए 3.10 प्रति यूनिट की दर से बिजली, ऊर्जा विभाग को उपलब्ध करायी जाएगी।


जीविका दीदियों से कहा- आपलोग अच्छा काम कर रहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिलान्तर्गत अथमलगोला में 20.13 करोड़ रुपये लागत की प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर के नवनिर्मित भवनों का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अथमलगोला के नवनिर्मित जीविका भवन की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आपलोग अच्छा काम कर रहीं हैं, इसी तरह काम करते रहिये। आपलोगों की सुविधाओं और सहूलियत का ध्यान सरकार रख रही है ताकि आपलोग आगे बढ़ें। 

आवासीय +2 उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ
इसके बाद मुख्यमंत्री ने अथमलगोला में 45.90 करोड़ रुपये लागत की राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण किया। इस भवन में प्रशासनिक भवन सहित विद्यालय भवन, 260+260 बेड का दो छात्रावास भवन एवं 20 शिक्षकों तथा अन्य कर्मियों के लिए आवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ में 72.79 करोड़ रुपये लागत की राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के नवनिर्मित भवन का फीटा काटकर एवं शिलान्यास अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और लैब को भी देखा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपलोग ठीक से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया।

बाढ़वासियों के लिए 100 बेड का नया अस्पताल भवन
मुख्यमंत्री ने बाढ़ में 24.70 करोड़ रुपये लागत की 100 बेड वाले नये अस्पताल भवन का फीता काटकर एवं शिलान्यास अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न भागों- नर्सेज रूम, ओपीडी, भर्ती कक्ष आदि का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सारी सुविधाओं का ध्यान रखें ताकि उन्हें इलाज कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed