{"_id":"67604c0e7ffd84465805ddec","slug":"bihar-bpsc-tre-3-result-2024-bpsc-bih-nic-in-know-how-to-check-bihar-shikshak-bharti-third-phase-result-out-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC TRE 3: शिक्षक भर्ती परीक्षा के नौवीं-दसवीं का रिजल्ट जारी, BPSC ने इतने पदों पर दिया परिणाम; ऐसे चेक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC TRE 3: शिक्षक भर्ती परीक्षा के नौवीं-दसवीं का रिजल्ट जारी, BPSC ने इतने पदों पर दिया परिणाम; ऐसे चेक करें
Mon, 16 Dec 2024 09:27 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:27 PM IST
सार
BPSC TRE 3.0 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 3 में कक्षा नौवीं और दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीपीएससी ने दूसरे फेज में इतने पदों पर रिजल्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दूसरे फेज में कक्षा नौवीं और दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया है। बीपीएससी ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। आयोग ने कुल 15251 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी के अनुसार, अंग्रेजी में 2961, हिन्दी में 2082, उर्दू में 807, बांग्ला में 30, संस्कृत में 968, पर्शियन में 14, अरबी में 14 विज्ञान में 3423, गणित में 2408, सामाजिक विज्ञान 2015, डांस 34, शारीरिक शिक्षा में 50, ललित कला में 38, मैथिली में 50, संगीत में 357 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। टीजीटी शिक्षक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। नए रोस्टर के अनुसार, शिक्षा विभाग में नौवीं और दसवीं कक्षा में 19415 पदों पर वैंकेसी दी गई है। बाकी बचे रिजल्ट बाद में प्रकाशित किए जाएंगे। आयोग का कहना है कि जल्द ही 11वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
पहले चरण में एक से आठवीं कक्षा के लिए रिजल्ट
बता दें कि 15 नवंबर को बिहार लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट फेज में वर्ग छह से आठ कक्षा के कुल छह विषयों के शिक्षकों के 16989 पदों पर रिजल्ट दिया था। वहीं वर्ग एक से पांच में तीन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें कुल 21,911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें सामान्य (शिक्षा विभाग) में 18,641, सामान्य (अनु. जाति-जनजाति कल्याण विभाग) 172, उर्दू 3, 054 और बांग्ला में 44 अभ्यर्थी पास हुए थे। एक से आठ के लिए रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बीपीएससी ने टीआरई पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की थी। मूलतः यह परीक्षा मार्च में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी तथा पुनः परीक्षा कराने का आदेश देना पड़ा। आयोग ने कहा कि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
नई वैकेंसी चार्ट जारी की थी
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से टीआरई 3 के लिए वर्ग एक से पांच और वर्ग छह से आठ के नई वैकेंसी चार्ट जारी की गई थी। इसमें अनारक्षित श्रेणी की सीटों में इजाफा किया है। वैकेंसी संशोधित रोस्टर के अनुसार, अब 84 हजार 581 पदों पर भर्ती होनी है। पहले 87 हजार 774 पदों पर वैकेंसी निकली थी।
नए रोस्टर के अनुसार रिजल्ट जारी हो रहे
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 65 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर जारी किया था। पर, हाईकोर्ट ने 65 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले पर विचार किया। हालांकि अब भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में ही है। लेकिन, बिहार सरकार ने बीपीएससी को 50 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए नए रोस्टर के अनुसार रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

BPSC TRE 3 Result: घोषित होने पर ऐसे देख सकेंगे परिणाम
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अपने विषय के परिणाम लिंक पर जाएं।
- परिणाम अधिसूचना और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- फाइल डाउनलोड करें।
- अपना परिणाम जांचें।