फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Boy built a bridge in village at madhubani for his father last wish

वाह! बिहार की माटी: जिंदा रहते पिता ने देखा था गांव में पुल बनवाने का सपना, बेटे ने पूरा करने में खर्च कर दिए लाखों 

Tue, 14 Jun 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jun 2022 02:59 PM IST
सार

महादेव झा का निधन 2020 में हो गया था। अपने अंतिम समय में उन्होंने अपने बेटे सुधीर झा से कहा था कि उनके निधन के बाद श्राद्ध भोज या कर्मकांड में लाखों रुपये खर्च करने की बजाय गांव की सड़क पर पुल का निर्माण कराया जाए। 

विज्ञापन
Bihar Boy built a bridge in village at madhubani for his father last wish
पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटे ने बनवाया पुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेटों द्वारा मां-बाप पर सितम ढाने, उन्हें घर से निकालने और वृद्धाश्रम में मजबूर माता-पिता की कितनी ही कहानी आपने पढ़ी होंगी। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजते हैं। बचपन में तो मां-बाप हमारी इच्छाएं पूरी करते हैं, लेकिन बड़े होते ही ऐसे लोग माता-पिता की इच्छा पूरी करने के लिए अपनी जी-जान लगा देते हैं। 

विज्ञापन


ऐसी ही एक खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। उनकी इच्छा थी कि गांव में पुल बनें। बेटे ने इसे पूरा करके न केवल गांव में पुल बनवाया, बल्कि वर्षों से बदहाली झेल रहे गांव की भी किस्मत बदल दी। 
विज्ञापन


बरसात के मौसम में होती थी समस्या 
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के नरार पंचायत के वार्ड नंबर दो में गांव में पुल नहीं था। यहां बरसात का मौसम आते ही गांव में पानी भर जाता था। इससे ग्रामीण गांव में ही फंस जाते थे। उनका निकलना-बैठना तक दूभर हो जाता। कई बार गांव के लोगों ने इस समस्या को प्रशासन के सामने रखा, लेकिन स्थिति जस की तस ही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महादेव झा ने शुरू किए थे प्रयास  
ग्रामीणों की परेशानी देखते हुए बुजुर्ग महादेव झा ने गांव में पुल बनाने के लिए निजी प्रयास शुरू किए। उनका सपना था कि उनके जिंदा रहते यह पुल पूरा बन जाए, लेकिन 2020 में उनका निधन हो गया। महादेव झा के बेटे सुधीर झा ने बताया, उनके पिता पेशे से शिक्षक थे। अपने अंमित समय में उन्होंने कहा था कि उनके निधन के बाद श्राद्ध भोज या कर्मकांड में लाखों रुपये खर्च करने के बजाय गांव की सड़क पर पुल का निर्माण कराया जाए। 


पुल बनाने के लिए खर्च कर दिए पांच लाख
सुधीर झा ने अपने पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इस पुल के लिए पांच लाख रुपये खर्च कर दिए। दिवंगत महादेव झा के छोटे भाई महावीर झा का कहना है कि पुल बन जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed