Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, 195 यात्री सवार थे; जानिए पूरा मामला
Patna Airport News: एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर बुधवार को अहमदाबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। इससे एयरपोर्ट प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम अलर्ट हो गई। बताया जा रहा है कि आज दोपहर पौने एक बजे एयरपोर्ट प्रशासन को अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट को उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आठ मिनट बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग करवाई की। इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। बॉम स्क्वायड की टीम ने पूरे विमान की तलाशी ली लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इस दौरान 195 यात्री विमान के अंदर ही रहे। पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद इंडिगो की इस फ्लाइड को सुरक्षित घोषित कर दिया। इसके बाद सभी यात्री बाहर निकले। अब एयरपोर्ट प्रशासन मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों की मानें तो अहमदाबाद से पटना आने वाली इस उड़ान के पटना पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध कॉल के जरिए बम रखे जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री के आवास को कांग्रेसियों ने घेरा, गोबर फेंका, पोस्टर पर कालिख भी पोत दी; जानिए मामला
इधर, इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट परिसर में उच्च सुरक्षा उपाय लागू किए गए। जांच के दौरान यात्रियों में खासी चिंता देखी गई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में तत्परता दिखाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.