{"_id":"69c8e2418231ef78ff0c9d5b","slug":"bihar-board-topper-2026-interview-of-bihar-board-matriculation-exam-topper-pushpanjali-kumari-simultala-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Topper 2026: बिहार बोर्ड की मैट्रिक टॉपर पुष्पांजलि क्या बोलीं? सफलता के पीछे की कहानी जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board Topper 2026: बिहार बोर्ड की मैट्रिक टॉपर पुष्पांजलि क्या बोलीं? सफलता के पीछे की कहानी जानिए
Sun, 29 Mar 2026 01:56 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बांका
Published by: Aditya Anand
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:56 PM IST
सार
BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाकर पहले स्थान पर रहीं पुष्पाजलि कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक और अपने पिता को दिया। उन्होंने टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ाई की? वह आगे क्या करना चाहती हैं? आइये जानते हैं?
यहां चेक करें अपना रिजल्ट...
विज्ञापन
टॉपर पुष्पांजलि कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पहले स्थान पर दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप टॉप किया है। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 'अमर उजाला' से बातचीत में बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की टॉपर पुष्पांजलि कुमारी ने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मेरा रिजल्ट इतना अच्छा रहा।
पिता के मार्गदर्शन में हासिल किया यह परिणाम
पुष्पांजलि ने कहा कि स्टेट टॉपर बनकर अच्छा लग रहा है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में काफी अच्छी पढ़ाई मिली। पिता के मार्गदर्शन में यह परिणाम हासिल कर पाई हूं। शुरुआत से ही पिताजी ही पढ़ाया करते थे। सिमुलतला जाने के बाद जब भी छुट्टियों में घर आती थी तो पिताजी ही पढ़ाया करते थे। पुष्पांजलि ने कहा कि मैं 15 घंटे रोज पढ़ाई करती थी। पूरे साल काफी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ। इंटर में मैं विज्ञान लेना चाहती हूं। आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, दो लड़कियों ने किया टॉप
विज्ञापन
पुष्पांजलि ने कहा कि स्टेट टॉपर बनकर अच्छा लग रहा है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में काफी अच्छी पढ़ाई मिली। पिता के मार्गदर्शन में यह परिणाम हासिल कर पाई हूं। शुरुआत से ही पिताजी ही पढ़ाया करते थे। सिमुलतला जाने के बाद जब भी छुट्टियों में घर आती थी तो पिताजी ही पढ़ाया करते थे। पुष्पांजलि ने कहा कि मैं 15 घंटे रोज पढ़ाई करती थी। पूरे साल काफी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ। इंटर में मैं विज्ञान लेना चाहती हूं। आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ टॉपर पुष्पांजलि कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
बांका जिले के रहने वाली हैं पुष्पांजलि
पुष्पांजलि मूल रूप से रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव की निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सिंहनान स्थित भगवानपुर स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ाई की, जहां से उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। पुष्पांजलि के पिता लालमोहन शर्मा भगवानपुर स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता सिंधु देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का घर पर लगातार आना-जाना लगा हुआ है और सभी लोग मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट...
एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है। इस वर्ष 2026 की मेरिट लिस्ट में कुल 14 मेधावी छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, जिनमें से 8 केवल छात्राएं हैं। इस वर्ष कुल 81.79% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, पिछले बार 2026 में कुल छात्रों का पास प्रतिशत 82.11% था। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सफल छात्रों को बधाई दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन