{"_id":"6426a80de9769dd56906669a","slug":"bihar-board-matric-result-bihar-topper-mohd-rumman-said-i-want-to-serve-the-country-by-passing-nda-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result: NDA पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं टॉपर अशरफ, बताया अपनी सफलता का राज; पढ़ें इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board Result: NDA पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं टॉपर अशरफ, बताया अपनी सफलता का राज; पढ़ें इंटरव्यू
Fri, 31 Mar 2023 03:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:05 PM IST
सार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार शेखपुरा के लाल मो. रुम्मान अशरफ ने बाजी मारी है। मीडिया से बातचीत करने हुए रुम्मान ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड का टॉपर मो. रुम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार शेखपुरा के लाल मो. रुम्मान अशरफ ने बाजी मारी है। वह बिहार बोर्ड के टॉपर बने हैं। उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। मीडिया से बातचीत करने हुए रुम्मान ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। मेरी सफलता में माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान मेरा सबसे पसंदीदा विषय है। मैं NDA पास कर देश सेवा करना चाहता हूं। सफल होने के लिए मैं किताबों का ही सहारा लिया। स्कूल में शिक्षक जो भी बताते, उसे में नोट करता है। दिए गए प्रश्नों का लगातार अभ्यास करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मो. रुम्मान की सफलता से उनके माता-पिता में काफी खुशी है। अभिभावक ने कहा कि मो. रुम्मान अशरफ बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा था। इसकी पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए हमलोगों ने पूरी कोशिश की। वह आगे चलकर देशसेवा करना चाहता है।
रुम्मान को बिहार सरकार देगी एक लाख रुपए और लैपटॉप
इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज कुल 81.4 प्रतिशत रहा है। वहीं मो. रुम्मान ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए बधाई दी है। टॉपर को बिहार सरकार की ओर से एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और किंडल बुक रीडर दिए जाएंगे।
बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड के टॉपर को भौतिक परीक्षण से भी गुजरना पड़ा। बोर्ड ने कुल 90 परीक्षार्थियों को टॉप 10 में रखा है। वहीं टॉप 5 में 21 परीक्षार्थी आए हैं। इसमें शेखपुरा के मो. रुम्मान अशरफ पहले नंबर पर, भोजपुर की नम्रता दूसरे पर और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा तीसरे नंबर पर रही।