{"_id":"649ace67d792f651fd0d7a84","slug":"bihar-board-announced-date-for-ofss-bihar-bihar-school-examination-board-bseb-exam-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board : इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी, इस तारीख से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board : इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी, इस तारीख से नामांकन
Tue, 27 Jun 2023 05:26 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:26 PM IST
सार
OFSS Bihar : बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) के जरिए इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहली मेधा सूची (Merit list) जारी कर दी है। इसी सूची के आधार पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। इस सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं का 11वीं में नामांकन होगा। तीन जुलाई से नामांकन शुरू होगा।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) विकसित की है, जो छात्रों को राज्य के सभी 38 जिलों में बिहार बोर्ड से संबद्ध और मान्यता प्राप्त विभिन्न कॉलेजों/स्कूलों (अल्पसंख्यक व आवासीय संस्थानों को छोड़कर) में कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि/व्यावसायिक के इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में सक्षम बनाती है। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड या सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। अभ्यर्थी www.ofssbihar.in पर उपलब्ध ऑनलाइन कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) में आवेदन करते हैं और मेरिट सूची के आधार पर दाखिला मिलता है।
विज्ञापन