फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 10th Result Story Of Himanshu Topper Of Bihar 10th Board Sell Vegetables With Father

आर्थिक तंगी से लड़कर बिहार 10वीं बोर्ड का टॉपर बना हिमांशु, पिता के साथ बेची हैं सब्जियां

Tue, 26 May 2020 07:16 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 26 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result Story Of Himanshu Topper Of Bihar 10th Board Sell Vegetables With Father
हिमांशु राज - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा है। रोहतास जिले के नटवार स्थित जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज बिहार टॉपर बना है। हिमांशु ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक हासिल करते हुए टॉप किया है। हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं, उन्हें 481 नंबर मिले।

विज्ञापन


हिमांशु के पिता किसान हैं। वह दूसरे के खेत को पट्टा पर लेकर खेती करते हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद हिमांशु ने किसी तरह से पढ़ाई जारी रखी और अपने मेहनत के दम पर वह आज बिहार टॉपर बना है। हिमांशु ने बताया कि कोचिंग के साथ पापा भी पढ़ाई कराते थे। घर में 14 घंटे पढ़ता था।
विज्ञापन


हिमांशु ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। इसको लेकर वह आगे भी कड़ी मेहनत करने को तैयार है। हिमांशु ने बताया कि उसने कई बार अपने पिता के साथ बाजार में सब्जियां भी बेची हैं। इन सारे कामों को निपटाने के साथ ही हिमांशु ने पूरे मन से पढ़ाई जारी रखी और उसकी मेहनत का नतीजा है कि उसने टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बिहार मैट्रिक रिजल्ट के लिए छात्र काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद आज बिहार बोर्ड ने दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहली बार है कि बिहार बोर्ड का परिणाम शिक्षा विभाग ने जारी किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed