फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bloody conflict broke out during marriage, fish were not served in dinner so grooms relative went aggressive, 11 injured

बिहार में सिर-फुटौव्वल: बरातियों को खाने में मछली के मुड़े नहीं परोसे तो छिड़ा खूनी संघर्ष, 11 घायल

Sun, 13 Jun 2021 05:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 13 Jun 2021 05:04 PM IST
सार

बरातियों की फरमाइशें कई विवाहों में खूनी रंग घोल देती हैं। यह मामला बिहार के गोपालगंज का है। बरातियों को पहले दौर में दो-दो मछली के पीस दिए गए। बाद में मछली के मुड़े मांगे गए। जब ये नहीं दिए तो हाथापाई शुरू हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar: Bloody conflict broke out during marriage, fish were not served in dinner so grooms relative went aggressive, 11 injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज में एक शादी के खाने के दौरान बरातियों व घरातियों के बीच जमकर सिर फुटौव्वल हो गई। मछली परोसने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। बताया गया है कि बरातियों ने मछली के सिर का हिस्सा, जिसे मुड़े कहा जाता है, परोसने की जिद की। जब वह पूरी नहीं की जा सकी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


गोपालगंज जिले में बरात या शादी के दौरान उग्र विवाद व हिंसा के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। पिछले दिनों उचकागांव थाना इलाके के नरकटिया में आई एक बरात में सब्जी को लेकर विवाद में गोलीबारी तक हो गई थी। एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


गोपालगंज पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात को भटवलिया टोला में हुई। यह भोरे थानाक्षेत्र में आता है। घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरात के खाने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बराती खाने के लिए बैठे थे। पहले दौर में उन्हें मछली के दो-दो पीस दिए गए। इसके बाद मछली के मुड़े परोसने की मांग की गई। जब ये नहीं दिए गए तो हंगामा होने लगा। देखते देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुर्सियों से हमला होने लगा। 11 लोगों को चोटें आई हैं। 

मौजूद लोगों ने बताया कि भटवलिया टोला गांव में छठू गोंड के यहां बरात आई थी। बरातियों के लिए मछली-चावल का इंतजाम था, लेकिन मुड़े नहीं परोसने पर झड़प हो गई। घायल सुदामा गोंड के मुताबिक, उनका बेटा राजू व मुन्ना मछली परोस रहे थे। तभी विवाद छिड़ गया। 


संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। घायलों से पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल शादी के घर में रंग में भंग घुल गई और सारा मजा किरकिरा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed