फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP Vice President and former MLA Rajeev Ranjan suspended from the party News in Hindi

Bihar: भाजपा ने पूर्व विधायक राजीव रंजन पर की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से हुए बाहर

Fri, 30 Dec 2022 04:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Dec 2022 04:39 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar: BJP Vice President and former MLA Rajeev Ranjan suspended from the party News in Hindi
राजीव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन पर बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने राजीव रंजन को छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उन पर यह कार्रवाई पार्टी लाइन से इतर बयानबाजी के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी की छवि धूमिल करने वाले बयानों को लेकर उन्हें पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन लगातार बयानबाजी के कारण उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


राजीव रंजन ने लगाए गंभीर आरोप 
इससे पहले राजीव रंजन ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, उनकी नीतियों और आदर्शों को दरकिनार कर रही है। सबका साथ-सबका विकास के नारे के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने अपने पत्र में कहा, पार्टी में पिछड़े व दलित समुदाय के नेताओं को झंडा ढोने तक सीमित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed