Bihar : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- बिहार को विपक्षी दलों के नेताओं की कब्रगाह बनाते जा रहे हैं नीतीश बाबू
Bihar Politics : सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार राजनीतिक हत्या हो रही है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। नीतीश बाबू के राज में बिहार बंगाल की राह चल पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से प्रेरणा लेकर बिहार को विपक्षी दलों के नेताओं की कब्रगाह बनाते जा रहे हैं नीतीश बाबू। बिहार में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार राजनीतिक हत्या हो रही है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश बाबू के राज में बिहार बंगाल की राह चल पड़ा है।
सोनू की मां बोली- बेटे को सिर गोली मार दी गई
कटिहार गोलीकांड मामले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कटिहार फायरिंग में मृतक सोनू के परिवार की ओर से कटिहार के बारसोई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। "पुलिस ने मेरे पुत्र सोनू कुमार को सिर में गोली मार दिया।" भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर सोनू की मां द्वारा दी गई लिखित शिकायत को शेयर किया है। इसमें सोनू की मां ने लिखित रूप से कहा है कि उसके बेटे को सिर में गोली मार दी गई।
"पुलिस ने मेरे पुत्र सोनू कुमार को सर में गोली मार दिया।"
— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) July 28, 2023
कटिहार फायरिंग में मृतक सोनू के परिवार की ओर से कटिहार के बारसोई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नीतीश बाबू के पुलिसिया गुंडे pic.twitter.com/EqzRVKe5jf
नेता प्रतिपक्ष बोले- हिम्मत है तो चुनाव करवा लीजिए
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग जो जनता का जनादेश प्राप्त नहीं कर सकते। अब तो आपके महागठबंधन में 6 पार्टियां ही बची है। अगर हिम्मत है तो बिहार विधानसभा को भंग करवा दीजिए और आप चुनाव करवा लीजिए। सत्ता से आपको जनता बाहर कर देगी। तीन उपचुनाव में बिहार की जनता ने बता दिया कि बाकी सब लालटेन का लौट बुझेगा और तीर भी नहीं चल पाएगी बिहार में। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है। कटिहार में पुलिस फायरिंग, दरभंगा में दंगे की आग, हर तरफ चीखें उठ रही हैं। उन्होंने पूछा कि आज पूरा बिहार खून के आंसू रो रहा है। कौन जिम्मेदार है नीतीश बाबू ? संवेदनहीन सरकार बिहार पर बोझ है!