फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP said- Development is happening in Bihar only under the leadership of CM Nitish, JDU, LJP

Bihar: भाजपा बोली- सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार में हो रहा विकास, जदयू ने कहा- फिर बनेगी NDA सरकार

Wed, 22 Jan 2025 06:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jan 2025 06:27 PM IST
सार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ चट्टानी एकता दिखाते हुए जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर एकजुट रहना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Bihar: BJP said- Development is happening in Bihar only under the leadership of CM Nitish, JDU, LJP
एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज के वीएम फील्ड में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में एनडीए के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से एनडीए कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विकास कर रहा है। इसलिए हम सभी को फिर एक बार नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनना है। चट्टानी एकता दिखाते हुए 2025 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों को विजई बनाना है। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है
इसके साथ ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के सभी पांचों घटक दल भारतीय जनता पार्टी, जदयू, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोजपा (राम) और हम जिस तरह हाथ में पांच उंगलियां हैं और पांचों उंगलियां एक साथ जुड़ जाएं तो मुठ्ठी के रूप में ताकत बन जाती है। ठीक उसी प्रकार हम सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ चट्टानी एकता दिखाते हुए जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर एकजुट रहना है एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करते हुए बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनाना है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed