फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP president samrat chaudhary announced state presidents of bjp wings and convener, bihar news hindi

BJP Bihar : प्रदेश भाजपा में महिला समेत सात मोर्चों पर तैनाती, तीन विधान पार्षदों की जिम्मेदार पदों पर एंट्री

Thu, 31 Aug 2023 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Aug 2023 08:05 PM IST
सार

Bihar News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की टीम में आखिरकार तीन विधान पार्षदों की एंट्री हुई। इसके साथ ही महिला समेत सात मोर्चों के अलावा मीडिया विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
Bihar BJP president samrat chaudhary announced state presidents of bjp wings and convener, bihar news hindi
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में तीन विधान पार्षदों को शामिल किया गया है। इसके साथही महिला समेत सात मोर्चों के अलावा मीडिया विंग के पदाधिकारियों की  भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ धर्मशिला गुप्ता बनाई गई हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंह का नाम घोषित किया गया है। बलराम मंडल को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शैलेंद्र गढ़वाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद कमरुज्जमा को अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जानिए किस मोर्चा की जिम्मेदारी किनको मिली है 
भारतेंदु मिश्रा को युवा मोर्चा अध्यक्ष, पिंकू मेहता को उपाध्यक्ष और  शशि रंजन एवं सीमांत शेखर को महामंत्री बनाया गया है। भाजपा ने इनके प्रभारी के रूप  दुर्गेश सिंह को जिम्मेदारी दी है। महिला मोर्चा में धर्मशिला गुप्ता को अध्यक्ष जबकि शीला कुशवाहा को उपाध्यक्ष और मीना झा को महामंत्री बनाया गया है जिनके प्रभारी के रूप में सजल झा को जिम्मेदारी दी गई है। किसान मोर्चा में मनोज कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अशोक वर्मा और बाबूलाल शौर्य को उपाध्यक्ष और नवीन कुमार को महामंत्री बनाया गया है जबकि बृजेश रमण को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बलराम मंडल को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अचल सिन्हा को इसका प्रभारी बनाया गया है। लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष, मनोज चौधरी को उपाध्यक्ष और संजय राम को महामंत्री जबकि प्रवीण तांती को अनुसूचित जाति मोर्चा का  प्रभारी बनाया गया है। शैलेंद्र गढ़वाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि शिवनारायण महतो को इसका प्रभारी नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद कमरुजमां को जबकि सरदार सूचित सिंह और मोहिब्बुल हक को महामंत्री और प्रतीक एडवीन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए इनको कहां मिला कौन सा स्थान 
 डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी को प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज शर्मा और दानिश इकबाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सुनील सेवक, अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार, रणवीर कुमार और सूरज पाण्डेय को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं मनोज शर्मा, प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रुंगटा, उषा विद्यार्थी, योगेंद्र पासवान, जयराम विप्लव, डॉ सुहेली मेहता, कुंतल कृष्णन, सुषमा साहू, रामसागर प्रसाद, अरविंद सिंह, प्रभाकर मिश्रा, राकेश सिंह, अनामिका सिंह और संजीव मिश्रा को मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मीडिया पैनलिस्ट में पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, राजेश सिंह, प्रीति शेखर, सच्चिदानंद पियूष, रानी चौबे, राकेश पोद्दार, पूनम सिंह (सासाराम), उपेंद्र सिंह (सोनपुर), सुमित शशांक, धनंजय गिरी, पंकज सिंह, वसीम राजा और डॉक्टर मनोज कुमार को शामिल किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed