फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : BJP minister Nityanand Rai's convoy stopped for Rs 1500, children surrounded him

Bihar : 1500 के फेर में रुक गया केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का काफिला; क्या हुई बात कि भौंचक रहे नित्यानंद

Thu, 12 Oct 2023 08:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Oct 2023 08:02 PM IST
सार

Bihar News : भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले को महज 1500 रुपये के लिए रोक दिया। इस दौरान उन्हें लगभग 15 मिनट तक इस विरोध का सामना करना पड़ा। काफी समझाने के बाद वह वहां से निकल पाये।

विज्ञापन
Bihar : BJP minister Nityanand Rai's convoy stopped for Rs 1500, children surrounded him
छात्र छात्राओं और अभिभावकों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले को महज 1500 रुपये के लिए रोक दिया गया। इस दौरान उन्हें लगभग 15 मिनट तक इस विरोध का सामना करना पड़ा। काफी समझाने के बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। उस समय गृह राज्य मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और  बगहा विधायक राम सिंह के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता भी थे।

विज्ञापन


क्या था मामला 
मामला बगहा पुलिस जिले के चखनी राजवटीया पंचायत स्थित संतरेशा कन्या मध्य विद्यालय की है। घटना के संबंध में छात्राओं का कहना है कि संट्रेसा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शांति कुमारी के पर्स से ₹1500 गायब हो गए। प्रधानाध्यापिका ने रुपया गायब होने के बाद उन्होंने छात्र छात्राओं से पूछताछ करते हुए डांट फटकार करने लगी। छात्र छात्राओं ने कहा कि हमलोगों ने आपके रुपये नहीं चुराए हैं लेकिन प्रधानाध्यापिका सभी छात्र छात्राओं पर चोरी का आरोप लगाती रही। इसी बात से छात्र-छात्राओं का आक्रोश भड़क गया और आक्रोशित होकर सभी विद्यार्थी सड़क पर उतर आये। विद्यार्थियों ने सड़क जामकर प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रोक दिया केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का काफिला
सड़क जाम कर विरोध किया जा रहा था। तभी उधर से  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का काफिला एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहा था। सड़क जाम होने की वजह से उन्हें भी भीड़ ने रोक दिया। कुछ देर तक तो नित्यानंद राय समझ ही नहीं पाए कि यह जाम क्यों है, फिर वह बच्चों से मिले और उन्हें सांत्वना दिया। जाम की जानकारी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जामस्थल पर पहुंची और जाम को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हटवाया जाम 
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शांति कुमारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बच्चे खेल रहे थे, उन्हीं बच्चों के बीच में पर्स भी रखा हुआ था। पर्स में 1500 रुपया था, जो गायब हो गया। इस बात को लेकर मैंने बच्चों से पूछताछ की तो बच्चे आक्रोशित होकर सड़क पर आकर हंगामा करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को किसी तरह समझा बूझाकर शांत कराकर जाम हटवाया और यातायात को बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed