फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP Ex MLA Achyutanand Singh U-Turn reversal off statement about defence minister Rajnath Singh

Bihar: राजनाथ सिंह के लिए आपत्तिजनक बयान देने वाले अच्युतानंद का यूटर्न

Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में बोली गई आपत्तिजनक बातों पर खेद प्रकट किया है। वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को पिछलगवा कहते हुए भाजपा में रसूख पर सवाल उठाया था। 

विज्ञापन
Bihar BJP Ex MLA Achyutanand Singh U-Turn reversal off statement about defence minister Rajnath Singh
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बारे में बोली गई आपत्तिजनक बातों पर खेद प्रकट किया है। रविवार को वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अच्युतानंद ने राजनाथ सिंह को पिछलगवा कहते हुए भाजपा में रसूख पर सवाल उठाया था। माना जा रहा है के लोजपा रामविलास से फिलवक्त जुड़े अच्युतानंद को राजनाथ सिंह पर टिप्पणी के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने खेद प्रकट करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल वैशाली में एक कार्यक्रम में अच्युतानंद सिंह ने रक्षा मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लेकर काफी आपत्तिजनक बातें कह दी। उन्होंने राजनाथ को 'पिछलगवा’ तो कहा ही, साथ ही एक अपमानजनक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि पार्टी में उतनी भी पूछ नहीं है। पूर्व विधायक अच्युतानंद की बातें सुनते ही वहां मौजूद भाजपा के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सबसे पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से चलाई खबर
रक्षा मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लेकर आपत्तिजनक बात कहने की खबर अमर उजाला ने सबसे पहले और प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जब यह बात चिराग पासवान तक पहुंची तब अन्य मीडिया संस्थान ने भी इस खबर को चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक अच्युतानंद पहले भी रहे हैं विवादित
पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह पहले भी विवादित बयान देने की वजह से चर्चित हो चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक सभा में कहा था कि - "हम पार्टी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं और हमारी हालत देखिए कि हमें जालिम नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव जैसों की हिमायत करनी पड़ रही है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed