फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal accuses Mukesh Sahani of cheating says action to be taken against VIP chief

बिहार में उठापटक: भाजपा अध्यक्ष ने मुकेश सहनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- वीआईपी प्रमुख के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 27 Mar 2022 03:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Mar 2022 03:55 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सहनी जीवन भर सबको धोखा देते रहे और अब उन्होंने अपने ही समाज को भी धोखा दिया है। इसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी।
 

विज्ञापन
Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal accuses Mukesh Sahani of cheating says action to be taken against VIP chief
मुकेश साहनी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में इन दिनों उपचुनाव को लेकर उठा-पटक मची हुई है। इसी बीच बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी पर आरोप लगाया है। उन्होंने मुकेश सहनी पर मछुआरों और विभाग को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। संजय जायसवाल ने कहा  कि मैं आज सदमे में हूं। मंत्रालय के 30 से अधिक सदस्यों ने मामले में बिहार के मंत्री की लापरवाही के बारे में शिकायत की है। मंत्री ने स्थायी समिति को भंग करने के लिए कहा है और एक अधिकारी नई समिति का प्रभारी होगा। यह चौंकाने वाला है।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य साहनी को बार-बार पत्र लिख रहे थे, लेकिन यह स्पष्ट करने में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई कि पारंपरिक मछुआरा समाज में किस वर्ग को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि साहनी जीवन भर सबको धोखा देते रहे और अब उन्होंने अपने ही समाज को भी धोखा दिया है। इसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी।

वीआईपी बिहार में नीतीश कुमार जनता दल युनाइटेड-भाजपा की गठबंधन सरकार की घटक है। बीते बुधवार को वीआईपी को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब उसके तीनों विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद गुरुवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी अब खत्म हो चुकी है। यह अब बिहार में एनडीए में नहीं है।


भाजपा की इस्तीफे की मांग के बाद, सहनी ने गुरुवार को बिहार कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर फैसला लेना है और वह उनके आदेशों का पालन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed