फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Birthday party was going on in a restaurant in Muzaffarpur, firing started from outside, Bihar Police

Bihar : रेस्टोरेंट में चल रही थी बर्थडे पार्टी, बाहर से होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग; जान बचाने के लिए भागे लोग

Sun, 20 Aug 2023 08:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Aug 2023 08:09 AM IST
सार

Muzaffarpur News : शहर के एक बड़े रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी चल रही थी। चार बदमाश बाइक से आए। कुछ देर बाद दनादन गोलियां चलाने लगे। गोलीबारी से रेस्टोरेंट के अंदर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।  

विज्ञापन
Bihar: Birthday party was going on in a restaurant in Muzaffarpur, firing started from outside, Bihar Police
गोलीबारी करते बदमाश (लाल घेरे में)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर शहर में बदमाशों ने रेस्टोरेंट के ऊपर ताबड़ोड़ गोलियां बरसाई हैं। बाइक सवार 4 बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट के ऊपर ताबड़तोड़ करीब 20 राउंड फायरिंग की है। घटना के बाद पूरा इलाका दहल गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड इलाके की है। शनिवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने रेस्टारेंट पर दर्जन भर राउंड से अधिक फायरिंग की। इससे रेस्टोरेंट के बाहर लगा शीशा चकनाचुर हो गया। रेस्टोरेंट में जारी बर्थ डे पार्टी में भगदड़ मच गई। लोग अपनी अपनी जान बचाकर इधर-उधर छिपने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले।

विज्ञापन


इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। साथ में सदर थानेदार कुंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के सबंध में कर्मचारी और मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद अपराधियों की पहचान में जुट गए। इस घटना में तीन लोग जख्मी हुए है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली लगने से जख्म हुआ है या शीशा के टूटने से। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


स्टाफ मिलाकर करीब 35 लोग अंदर थे
सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की रेस्टोरेंट पर फायरिंग हुई है। जांच में पता चला है कि करीब 10 राउंड फायरिंग की गई है। यह दहशत फैलाने के उद्देश्य कारित की गई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट मालिक के भाई प्रियांशु ने बताया कि वह काउंटर पर थे। रेस्टोरेंट के अंदर बर्थडे पार्टी चल रही थी। स्टाफ मिलाकर करीब 35 लोग अंदर थे। इसी दौरान पार्किंग एरिया से एक युवक आये। बड़े भाई के बारे में पूछने लगा। कहा कि प्रिंस कौन है। इसपर उन्होंने कहा कि वह नहीं है। क्या काम है...बोलिए। युवक ने कहा कि नीचे आओ। भैया बुला रहे हैं। इसपर उसका मैनेजर नीचे की ओर बढ़ा। मैनेजर के पीछे पीछे वो भी निकला। सीढ़ी से नीचे उतरने लगा तो देखा कि पार्किंग एरिया में तीन युवक हैं। सभी ने अपना चेहरा ढंक लिया था। कुछ देर बाद बाद वह वापस रेस्टोरेंट के अंदर पहुंच गए। जैसे ही अंदर पहुंचे गोली चलने लगी। बदमाशो ने रेस्त्रां के बाहर से ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दीवार पर गोलियों के निशान साफ दिखने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी वारदात कैद हो गई सीसीवीटी में
रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ साफ देखा गया कि 4 युवक पार्किंग एरिया में थे। एक युवक ऊपर गया। तीन युवक आपस में बातचीत करने लगे। थोड़ी देर में ऊपर से युवक नीचे आया। इसके बाद तीन युवक रेस्टोरेंट के ऊपर फायरिंग शुरू कर देते है। एक युवक मैगजीन बदलकर दोबारा लोडकर फायरिंग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed