फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Birth anniversary of Ahilyabai, BJP counted Modi government achievements, backward classes, JDU, RJD

Bihar: सम्राट चौधरी बोले- बिहार में होगा PM मोदी का कार्यक्रम, पिछड़ों को मुख्य धारा में लाना ही BJP का काम

Wed, 31 May 2023 11:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 31 May 2023 11:40 AM IST
सार

Bihar : सम्राट चौधरी बोले- 9 साल बेमिसाल के कार्यक्रम को भाजपा आगे बढ़ा रही है। 30 मई से लेकर 30 जून तक इस कार्यक्रम को हमलोगों करेंगे।  हमलोगों ने बिहार और देश के लिए क्या किया, इसपर जरूर चर्चा होगी। सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
Bihar: Birth anniversary of Ahilyabai, BJP counted Modi government achievements, backward classes, JDU, RJD
कैलाशपति सभागार में भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने नेताओं ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती एवं संतराम बी .ए. प्रजापति की पुण्यतिथि मनाई। प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित अन्य नेतागण मौजूद थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 9 साल बेमिसाल के कार्यक्रम को भाजपा आगे बढ़ा रही है। 30 मई से लेकर 30 जून तक इस कार्यक्रम को हमलोगों करेंगे। इसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी कार्यक्रम होगा। हमलोगों ने बिहार और देश के लिए क्या किया, इसपर जरूर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा बड़ी रैली का आयोजन करेगी। सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

विज्ञापन


माता अहिल्याबाई होल्कर के रास्ते पर चल रहे पीएम मोदी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर को पूरी तरह व्यवस्थित करने का काम किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने माता अहिल्याबाई होल्कर के रास्ते पर चलकर उनके काम को पूरा कर रहे हैं। संतराम बी .ए. प्रजापति  वह व्यक्ति थे, जो सवा सौ साल पहले वह ग्रेजुएट हुए। मिट्टी को आकार देने वाले समाज के लोग उस समय आगे बढ़ चुके थे। लेकिन, आज क्या कारण है कि वह पीछे हैं। समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा में लाना ही हमारा काम है। 
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
आज बिहार को उस राह पर ले जाना है और देश का एक-एक वर्ग जो पीछे छूट गया, उसे आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी लगातार इसका प्रयास कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि इस देश को श्रेष्ठ बनाना है। 9 साल बेमिसाल के कार्यक्रम को भाजपा आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में एक्सप्रेस वे की योजना पर भी मोदी सरकार काम कर रही है
लोग चर्चा करते हैं बिहार में क्या हुआ? मैं कहना चाहूंगा कि आप बिहार में जितने पुल देख रहें हैं, चाहे वह सोन ब्रिज हो या गांधी सेतु। गांधी सेतु का रीस्ट्रक्चर करने का काम करीब 2200 करोड़ लगाकर नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। मोकामा में रेलवे का ब्रिज या रोड ब्रिज, साहेबगंज और कटिहार को जोड़ने के काम समेत कई ब्रिज पर काम चल रहा है, यह मोदी सरकार की देन है। बिहार में एक्सप्रेस वे की योजना पर भी मोदी सरकार काम कर रही है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed