{"_id":"65673241baec04743305aad4","slug":"bihar-bike-riding-attackers-opened-fire-on-a-teacher-in-motihari-seriously-injured-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बाइक से हाई स्कूल जा रहे शिक्षक को सीने में गोली मारी; बेटी बक्सर पुलिस में है पदस्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बाइक से हाई स्कूल जा रहे शिक्षक को सीने में गोली मारी; बेटी बक्सर पुलिस में है पदस्थापित
Wed, 29 Nov 2023 06:15 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 06:15 PM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में एक शिक्षक पर बाइक सवाल हमलावरों ने गोली चलाई। जमीन पर गिरने के बाद हमलावरों ने शिक्षक पर चाकू से भी हमला किया। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल जा रहे शिक्षक पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दी। जिसके कारण शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चिरैया थाना की गस्त लगा रही गाड़ी ने शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के समदा नहर के पास की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोविंद गंज थाना क्षेत्र में बहादुरपुर निवासी राजकुमार सिंह घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हाईस्कूल में सहायक शिक्षख पद पर कार्यरत है। घटना के मुताबिक, शिक्षक अपने स्कूल के लिए घर से निकला, उस दौरान दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। जमीन पर गिरते ही हमलावरों ने शिक्षक पर दस बार चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान शिक्षक राजकुमार सिंह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सिकरहना एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे की वजह अभी कुछ सामने नहीं आया है।
विज्ञापन