फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bike and auto collide in Samastipur advocate dies two sisters injured in the accident

Bihar Road Accident: समस्तीपुर में बाइक और ऑटो की हुई टक्कर, हादसे में अधिवक्ता की मौत, दो बहनें जख्मी

Sat, 16 Sep 2023 02:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 16 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर में बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें अधिवक्ता की मौत हो गई। साथ ही दो बहनें जख्मी हो गई। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे में घायल हुई दोनों चचेरी बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar Bike and auto collide in Samastipur advocate dies two sisters injured in the accident
सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चचेरी बहनों को स्नातक पार्ट-1 की प्रैक्टिकल परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से आ रहे थे समस्तीपुर। जिसमें बाइक की टक्कर रेबाड़ी ढाला के पास ऑटो से हो गई। जिसमें अधिवक्ता की मौत हो गई। साथ ही दोनों चचेरी बहनें जख्मी हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता की पहचान खानपुर थाने के नत्थुद्वार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार (30) के रूप में की गई है। जख्मी उनकी चचेरी बहन आशा कुमारी और पल्लवी ज्योति का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि आशा और पल्लवी ज्योति का स्नातक प्रथम खंड की प्रैटिकल की परीक्षा समस्तीपुर कॉलेज में थी। राजेश को भी कोर्ट आना था। जिस कारण वह दोनों चचेरी बहन आशा और पल्लवी को बाइक पर बैठाकर समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान रेबाड़ी ढाला के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। जिससे राजेश की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिजनों के बीच मचा कोहराम
घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, घटना की जानकारी के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 


अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्या ने कहा कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। शव की पहचान कर ली गई है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed