{"_id":"66a7b21d8421953686053938","slug":"bihar-bihar-police-engaged-after-husband-murdered-wife-in-bettiah-wife-filed-maintenance-case-in-family-court-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सास बहू के प्रेमी के साथ भागने की बात कह रही, पति ने कर दिया कांड; 80 किमी दूर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सास बहू के प्रेमी के साथ भागने की बात कह रही, पति ने कर दिया कांड; 80 किमी दूर पत्नी की हत्या
Mon, 29 Jul 2024 08:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:54 PM IST
सार
Bihar : पत्नी ने अपनी पति पर फैमिली कोर्ट में मेंटेनेंस का केस किया था। इस वजह से घर में अक्सर उसकी पत्नी घर में सास और देवर से झगड़ा करती रहती थी। in सब से तंग होकर उसके पति ने एक अलग रास्ता तैयार कर लिया। अब पुलिस उसे खोज रही है।
विज्ञापन
मृतका और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में पति ने भाई के साथ मिलकर अपने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को घर से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया और पत्नी को प्रेमी के साथ फरार होने की अफवाह उठाकर एफआईआर दर्ज का दी। घटना मोतिहारी जिले के चटिया दियारा की है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर उड़ाई अफवाह
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना 19 जुलाई की है। 80 किलोमीटर दूर दियारा में पत्नी के हत्या के बाद पति ने उसके शव को दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि 19 जुलाई को एक महिला ने अपनी बहु के गायब होने का मामला दर्ज कराया। उसने अपने आवेदन में लिखा कि उसकी बहु अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। पुलिस ने जांच शुरू की और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस महिला के मायके पहुंच गई। मायके में पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। महिला ने कोर्ट में मेंटेनेंस केस किया है। पुलिस ने संदेह होने पर महिला के देवर रंजीत सहनी को शनिवार 27 जुलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि भाई के साथ मिलकर भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पूर्वी चंपारण के मलाही थाना क्षेत्र के चटिया दियरा में दफना दिया।
विज्ञापन
जमीन खरीदने के बहाने ले गया पत्नी को
गिरफ्तार रंजीत ने पुलिस को यह भी बताया कि महिला के पति पिछले 3 साल से बेंगलुरु में रह रहा था। उसकी पत्नी से पूरा परिवार परेशान था। इसी बीच भैया ने उसे मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार उन्होंने 4 जुलाई को एक फोन खरीद कर भाभी के पास किसी के माध्यम से भेजा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। भैया ने भाभी को झांसे में लेकर प्लान के तहत 19 जुलाई को बेंगलुरु से घर आने के बाद पूर्वी चंपारण के छपवा में बुलाया। रंजीत ने पुलिस को बताया कि जमीन खरीदने का झांसा देकर एक ही बाइक से तीनो लोग मोतिहारी के मलाही थाना क्षेत्र के चटिया दियारा गए। जहां भैया ने भाभी को पकड़ा और गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को वहीं फेंक दफना कर लौट गए तथा वे बेंगलुरु चले गए। वही पुलिस ने रविवार को रंजीत की निशानदेही पर शव को बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन