फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar bettiah school adult song display on smart class tv five students suspend

Bihar: स्कूल के स्मार्ट टीवी पर चला अश्लील भोजपुरी गाना, छात्रों ने जमकर लगाए ठुमके

Thu, 02 Nov 2023 12:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Nov 2023 12:03 PM IST
सार

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्कूल प्रशासन हरकत में आया और पांच छात्रों की पहचान कर उनका दाखिला रद्द करने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
bihar bettiah school adult song display on smart class tv five students suspend
स्कूल के टीवी पर चला अश्लील गीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक स्कूल में अनुशासनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक स्कूल में स्मार्ट क्लास के टीवी पर स्कूली छात्रों ने अश्लील भोजपुरी गीत चला दिया। इसके बाद छात्रों ने गाने पर जमकर ठुमके भी लगाए। घटना के खुलासे के बाद अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों का स्कूल से दाखिला रद्द करने की कवायद शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोहरा भवानीपुर की है। यहां स्मार्ट क्लास के टीवी पर कुछ स्कूली छात्रों ने अश्लील भोजपुरी गीत चला दिया। जिसके बाद कक्षा के छात्रों ने अश्लील गीत पर जमकर ठुमके भी लगाए। इसी दौरान किसी बच्चे ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्कूल प्रशासन हरकत में आया और पांच छात्रों की पहचान कर उनका दाखिला रद्द करने की कवायद शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह  ने बताया कि इस मामले में पांच बच्चों को चिह्नित किया गया है। सभी के परिजनों को बुलाकर लिखित तौर पर बच्चों की शिकायत की गई है। इसके साथ ही पांचों बच्चों का स्कूल से नामांकन रद्द करते हुए निष्कासित कने का कवायद शुरू कर दी गई है। सभी बच्चे 9 वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो सोमवार का है, जब विद्यालय में परीक्षा चल रही थी। तभी स्मार्ट क्लास में बच्चों द्वारा भोजपुरी गाने का अश्लील वीडियो चलाया गया था। इस दौरान सभी टीचर अन्य क्लास में व्यस्त थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद सभी छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की एक बैठक बुलाई। पांचों बच्चों के परिजनों को बुलाकर उनसे बातचीत की। जल्द ही स्कूल प्रबंधक द्वारा पांचों बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed