फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bed made by breaking bench-desk of government school in Vaishali: Security personnel

Bihar News: प्रगति यात्रा में आए जवानों ने कर दी सरकारी स्कूल की दुर्गति, बेंच-डेस्क तोड़कर बना दिया बेड

Tue, 07 Jan 2025 05:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

Pragati Yatra News: वैशाली जिले के नगमा गांव में प्रगति यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात किए गए जवानों के ठहरने के लिए सरकारी स्कूल में जिला प्रशासनद्वारा व्यवस्था की गई थी। लेकिन, किसे पता था कि स्कूल में विश्राम करने के लिए आए जवान ऐसा करेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Bed made by breaking bench-desk of government school in Vaishali: Security personnel
सरकारी स्कूल के बेंच-डेस्क की लकड़ियों को तोड़कर बेड बना दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर है। मंगलवार को सीवान में उनका कार्यक्रम हुआ। एक दिन पहले यानी सोमवार को वैशाली जिले में उनका कार्यक्रम था। सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ तस्वीर सामने आयी जो चौंकाने वाली है। इस तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा कि आराम फरमाने के लिए सरकारी स्कूल की बेंच-डेस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं बेंच डेस्क की लकड़ियों को तोड़कर बेड बनाया गया। मंगलवार को मामला तूल पकड़ा तो फौरन जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन


दरअसल, वैशाली जिले के पटेरी बेलसर के नगमा गांव में प्रगति यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात किए गए जवानों के ठहरने के लिए सरकारी स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई थी। लेकिन, किसे पता था कि स्कूल में विश्राम करने के लिए आए सुरक्षाकर्मी ऐसा करेंगे। जिस बेंच और डैक्स पर बच्चे पढ़ाई करते थे, उसी को सुरक्षाकर्मियों ने तोड़कर बेड बना लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पटेरी बेलसर प्रखंड के दो स्कूल (बेलसर हाट तथा अफजलपुर) में सुरक्षा बल को ठहरने की व्यवस्था की गई थी। सोमवार गुरु नानक जयंती होने के कारण विद्यालय सभी बंद थे। इस कारण सुरक्षा बल को विद्यालय में ठहराया गया था। मंगलवार की सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे और जैसे ही स्कूल के कमरे को खोला गया तो दंग रह गये। देखा कि सभी बेंच डेस्क की लकड़ियां उखाड़ ली गई हैं। उसे तोड़कर बेड जैसा बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात करने पर अधिकारी ने बताया कि हमें लिखित रूप से इसकी जानकारी नहीं मिली है हम अपने उच्च अधिकारी को इसकी जानकारी दे रहे हैं। वहीं पटेरी बेलसर सुनील कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बीडीओ द्वारा फोर्स को रुकने के लिए स्थल का चयन किया गया है। हेडमास्टर द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। वीडियो फोटो भी उपलब्ध कराया गया है। हमने भी अधिकारियों को भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed