{"_id":"5c5f6f78bdec221239761f33","slug":"bihar-bail-granted-to-rlsp-chief-upendra-kushwaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को मिली जमानत
Sun, 10 Feb 2019 05:55 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Feb 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को कोतवाली थाने में पर्सनल बॉन्ड के आधार पर बेल मिल गई है। कुशवाहा को ये राहत धारा 41(1) के तहत मिली है। उल्लेखनीय है कि कुशवाहा और उनके 250 कार्यकर्ताओं पर डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन के मामले में केस दर्ज हुआ था। दो फरवरी को रालोसपा ने शिक्षा बचाओ राजभवन मार्च निकाला था।
विज्ञापन
इस मार्च में कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। इस दौरान डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। साथ ही पुलिस ने कुशवाहा और उनके 250 कार्यकर्ताओं पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन