फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Session: Uproar of BJP MLAs in the House over violence in Sasaram and Nalanda

Bihar Assembly Session : सासाराम और नालंदा में उपद्रव पर सदन में BJP का हंगामा, कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

Mon, 03 Apr 2023 12:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

Bihar: नालंदा और सासाराम में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर अब सियासत तेज हो गई है। सोमवार को विधानसभा सत्र के शुरुआत में ही भाजपा नेताओं ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। महागठबंधन के नेताओं ने भी भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Bihar Assembly Session: Uproar of BJP MLAs in the House over violence in Sasaram and Nalanda
भाजपा विधायकों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा और सासाराम में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर अब सियासत तेज हो गई है। सोमवार को विधानसभा सत्र के शुरुआत में ही भाजपा नेताओं ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। महागठबंधन के नेताओं ने भी भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए। भाजपा विधायकों ने सदन में हंगामा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे देने की मांग करने लगे। इधर विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को समझाने की कोशिश की और हंगामा करने से मना किया लेकिन वे नहीं माने और वेल में आकर हंगामा करने लगे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कानून व्यवस्था नहीं लागू करवा रहे हैं। बिहार में कानून व्यवस्था की विफल हो चुकी है। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री  को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
इसके बाद भाजपा के नेता विधानसभा परिसर में आकर नारेबाजी करने लगे और महागठबंधन की सरकार के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का सासाराम दौरा रोकने के लिए बिहार सरकार ने साजिश की पहले वहां धारा 144 लागू करवाया इसके बाद उनके ही डीएम ने धारा 144 की बात को नकार दिया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के जुलूस के दौरान काफी उपद्रव हुआ। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ गई। इसलिए हम लोग मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


बचौल बोले- तुष्टिकरण की की नीति अपना रहे हैं मुख्यमंत्री
इधर भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने भी बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के 2 जिलों में हिंसा हुई। लेकिन सरकार अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के बावजूद सासाराम से आज भी बम बाजी की खबर आई। निश्चित तौर पर महागठबंधन की सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रहा। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को चलाने के लिए केवल तुष्टिकरण की की नीति अपना रहे हैं। बिहार की जनता परेशान हो चुकी है और डर के साए में जी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष बोले- सासराम और नालंदा में मुआवजा दे सरकार
वहीं विधानसभा परिसर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ में धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया है। उसे जलाया गया है। इसलिए बिहार सरकार फॉरेन इसका मुआवजा दे। वहीं सासाराम के विधायक राजेश कुमार ने कहा कि ना हिंदू ने दंगा कराया ना मुसलमान ने यह कुछ खास लोगों ने करवाया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ लोग समाज का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed