{"_id":"5f99a2c08ebc3e9bf228d134","slug":"bihar-assembly-elections-2020-bihar-records-53-54-per-cent-polling-in-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोरोना पर वोट की चोट, पहले चरण में 71 सीटों पर 53.54 फीसदी वोटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोरोना पर वोट की चोट, पहले चरण में 71 सीटों पर 53.54 फीसदी वोटिंग
Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020
- फोटो : @CEOBihar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग के साथ ही राज्य में लोकतंत्र के इस महापर्व की शुरुआत हो गई। कोरोना के खतरे के बीच पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर 53.54 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 में विगत विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 54.75 रहा था। इस दौरान दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर 93 मामले भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मौजूद अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गया टाउन के भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार (निवर्तमान कृषि मंत्री) के एक मतदान केंद्र पर पार्टी के निशान की तस्वीर वाला मास्क लगाए और गमझा ओढे एक मतदान केंद्र पर जाने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ गया जिले के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 159 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि 71 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान के लिए कुल 31,371 मतदान केन्द्र 16,730 भवनों में थे, जिनमें से 2856 भवन नक्सल प्रभावित क्षेत्र में थे।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 06 हजार 096 थी, जिसमें पुरुषों की संख्या 1,12,76,396, महिलाओं की संख्या 1,01,29101 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 599 थी।
श्रीनिवास ने बताया कि पहले चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 38,026 कंट्रोल यूनिट, 51,201 बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 111 कंट्रोल यूनिट, 90 बैलेट यूनिट तथा 215 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गए हैं। मॉक पोल के उपरांत 77 कंट्रोल यूनिट, 92 बैलेट यूनिट तथा 403 वीवीपैट बदले गए।
कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की स्वच्छता, मास्क पहनना, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर और साबुन और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के साथ और अन्य सुरक्षात्मक मापदंडों का पालन सुनिश्चत कराया गया।