फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election Results Live: सभी 243 के परिणाम घोषित, एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत

Wed, 11 Nov 2020 04:28 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Wed, 11 Nov 2020 04:28 AM IST
खास बातें

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआईएमआईएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। वहीं नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Results 2020 Live Updates: Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020 Today Latest News in Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:26 AM, 11-Nov-2020

सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित 

एनडीए - 125 सीटें 
महागठबंधन - 110 सीटें 
अन्य - 8 सीटें 

03:46 AM, 11-Nov-2020

एनडीए को मिला बहुमत

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 240 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 122 सीट अब तक जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 72 सीटों पर, जदयू ने 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
 
विज्ञापन
02:56 AM, 11-Nov-2020

जनता ने दिया स्प्ष्ट बहुमत : नित्यानंद राय

बिहार की जनता ने एनडीए, नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी पर भरोसा जताया है। जनता ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है : केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा नेता नित्यानंद राय
 
02:42 AM, 11-Nov-2020

अश्विनी चौबे ने जताया जनता का आभार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा - मैं बिहार की जनता का आभार जताना चाहता हूं। ये जीत पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का नतीजा है। जनता ने डबल इंजन सरकार को चुना है न कि डबल युवराज को।  
 
02:22 AM, 11-Nov-2020

अब तक का आंकड़ा 

कुल सीटें- 243 
परिणाम घोषित - 236 
एनडीए - 120
महागठबंधन - 109 
 
02:01 AM, 11-Nov-2020

तेज प्रताव यादव अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंचे

आरजेडी नेता तेज प्रताव यादव अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। तेज प्रताप ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 AM, 11-Nov-2020

नीतीश कुमार सातवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है। एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार वह सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
01:30 AM, 11-Nov-2020

243 में से 229 सीटों के लिए परिणाम घोषित

बिहार चुनाव के लिए कुल 243 में से 229 सीटों के लिए परिणाम घोषित हो गए हैं। एनडीए ने 116 सीटें जीतीं (भाजपा 68, जेडीयू 40, वीआईपी 4, हम 4), महागठबंधन ने 105 सीटें (राजद ने 71, कांग्रेस ने 18, वाम ने 16) और एआईएमआईएम ने पांच, बसपा ने एक लोजपा ने एक और निर्दलीय ने एक सीटें जीती हैं।
 
01:10 AM, 11-Nov-2020

चिराग पासवान ने बिहार की जनता का किया धन्यवाद

बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ है कि भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है। सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।

मुझे पार्टी पर गर्व है कि सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                 

बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ है कि भाजपा के प्रति लोगो में...

Posted by Chirag Paswan on Tuesday, 10 November 2020
01:01 AM, 11-Nov-2020

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि अभी 17 सीटों पर मतगणना जारी है। 66 राउंड की मतगणना अभी जारी है। अभी फाइनल आंकड़े के लिए एक घंटे का और इंतजार करना पड़ेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed